facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Turkey Tourism: भारत से तुर्किये घूमने वालों की संख्या में होगा इजाफा, 2024 में 30 फीसदी बढ़ जाएंगे पर्यटक

Advertisement

तुर्किये के संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के ओनूर गोजेट ने कहा कि तुर्किये दोनों देशों के बीच पर्यटन अनुभवों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Last Updated- February 11, 2024 | 7:16 PM IST
Turkey Tourism: The number of people visiting Turkey from India will increase, the official said - tourists will increase by 30 percent Turkey Tourism: भारत से तुर्किये घूमने वालों की संख्या में होगा इजाफा, अधिकारी ने कहा- 30 फीसदी बढ़ जाएंगे पर्यटक

लोकप्रिय पर्यटन स्थल तुर्किये 2024 में भारतीय पर्यटकों के आगमन में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहा है और दोनों देशों में पर्यटन वृद्धि के लिए साझेदारी की तलाश कर रहा है।

तुर्किये के संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के प्रचार उप महानिदेशक ओनूर गोजेट ने कहा कि तुर्किये दोनों देशों के बीच पर्यटन और निर्बाध यात्रा अनुभवों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

गोजेट ने कहा, “हम अपने द्विपक्षीय पर्यटन संबंधों के विकास को बहुत महत्व देते हैं। इसलिए, संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के रूप में हम भारत में तुर्किये आगंतुकों की संख्या बढ़ाने के लिए भारतीय पर्यटन प्राधिकरण का समर्थन करने के लिए तैयार हैं।”

उन्होंने कहा कि वे भारत के सबसे बड़े पर्यटन संघ ‘ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ (टीएएआई) के साथ निकट सहयोग में रहे हैं।

गोजेट ने कहा कि भारतीय पर्यटकों के बीच तुर्किये की लोकप्रियता बढ़ रही है और 2022 में 2.3 लाख की तुलना में 2023 में आगमन 17 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.7 लाख हो गया है।

उन्होंने कहा, “अब तुर्किये का लक्ष्य 2024 के अंत तक 3.5 लाख से अधिक भारतीय आगंतुकों की मेजबानी करना है।”

Advertisement
First Published - February 11, 2024 | 7:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement