facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार का बड़ा फैसला- तुर्किये की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी Celebi का सिक्युरिटी ​क्लियरेंस रद्द

Advertisement

सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया देश में 9 हवाई अड्डों मुंबई, दिल्ली, कोच्चि, कन्नूर, बेंगलूरु, हैदराबाद, गोवा, अहमदाबाद और चेन्नई में सेवाएं प्रदान करती है।

Last Updated- May 16, 2025 | 9:38 AM IST
A charter plane grounded in France for a human trafficking
तुर्किये की कंपनी Celebi पर प्रतिबंध लगाने के लिए पूरे भारत से अनुरोध मिले थे। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में’ तुर्किये की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया (Celebi Airport Services) की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी। यह फैसला तुर्किये द्वारा पाकिस्तान का समर्थन किए जाने और आतंकवादी ठिकानों पर भारत के हमलों की आलोचना के कुछ दिन बाद आया है।  तुर्किये और अजरबैजान ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों पर हमलों की आलोचना की थी और खुलकर पाकिस्तान का सपोर्ट किया। 

9 एयरपोर्ट पर सर्विसेज

तुर्किये की कंपनी Celebi की भारतीय इकाई सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया देश में 9 हवाई अड्डों मुंबई, दिल्ली, कोच्चि, कन्नूर, बेंगलूरु, हैदराबाद, गोवा, अहमदाबाद और चेन्नई में सेवाएं प्रदान करती है। बीसीएएस ने आदेश में कहा, ‘सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया के संबंध में सुरक्षा मंजूरी राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में तत्काल प्रभाव से रद्द की जाती है।’

इससे पहले, नागर विमानन राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक पोस्ट में कहा कि सरकार को भारतीय हवाई अड्डों पर ग्राउंड हैंडलिंग सेवाएं संचालित करने वाली तुर्किये की कंपनी सेलेबी पर प्रतिबंध लगाने के लिए पूरे भारत से अनुरोध प्राप्त हुए हैं।

Celebi का क्या है बयान

सेलेबी ने भारत में स्वामित्व एवं संचालन के बारे में आरोपों का खंडन करते हुए कहा  कि सेलेबी एविएशन इंडिया में 65 फीसदी हिस्सेदारी अंतरराष्ट्रीय संस्थागत निवेशकों की है जिनमें कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, यूएई और पश्चिमी यूरोप के निवेशक शामिल हैं। शेष 35 फीसदी हिस्सेदारी संस्थापक सेलेबिओग्लू परिवार की है। कंपनी ने एर्दोगन की पोती के किसी भी स्वामित्व के दावों को भी खारिज किया। उसने कहा कि ये आरोप गलत और गुमराह करने वाले हैं।

Advertisement
First Published - May 15, 2025 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement