facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘वॉशिंगटन पोस्ट’ की पत्रकार Taylor Lorenz के ट्विटर अकाउंट पर भी प्रतिबंध

Advertisement
Last Updated- December 19, 2022 | 1:21 PM IST
Twitter Blue Tick: Blue tick returned to celebrities' accounts

‘वाशिंगटन पोस्ट’ की पत्रकार टेलर लॉरेंज उन पत्रकारों में शामिल हो गई हैं, जिनके ट्विटर अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इससे पहले कई पत्रकारों के अकाउंट को ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने निलंबित कर दिया था। लॉरेंज ने कहा कि वह और ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ के एक और पत्रकार ड्रयू हार्वेल मस्क से संबंधित एक लेख के लिए रिसर्च कर रहे थे। उन्होंने इस सप्ताह मस्क से बात करने की कोशिश की थी, जो नाकाम रही। लिहाजा, उन्होंने ट्विटर पर मस्क को टैग करते हुए शनिवार को एक संदेश पोस्ट किया और उनसे साक्षात्कार देने का अनुरोध किया।

लॉरेंज ने कहा कि शनिवार को जब वह यह देखने के लिए ट्विटर पर गईं कि कोई जवाब आया या नहीं, तो उन्हें पता चला कि उनका अकाउंट “स्थायी रूप से निलंबित” कर दिया गया है। लॉरेंज ने शनिवार सुबह ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा कि उन्हें प्रतिबंध लगाने का कारण नहीं बताया गया। इससे पहले पिछले सप्ताह ट्विटर और मस्क को कवर करने वाले कई पत्रकारों के ट्विटर खाते निलंबित कर दिए गए थे।

इनमें ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’, ‘वाशिंगटन पोस्ट’, ‘सीएनएन’, ‘वॉयस ऑफ अमेरिका’ और अन्य संस्थानों के पत्रकार शामिल थे।

Advertisement
First Published - December 19, 2022 | 10:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement