facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीन के युन्नान में भूस्खलन में दो लोगों की मौत, 47 लोग दबे

Advertisement

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश और हरसंभव बचाव प्रयास का आदेश दिया है।

Last Updated- January 22, 2024 | 7:33 PM IST
landslide

दक्षिण पश्चिम चीन के पर्वतीय युन्नान प्रांत में सोमवार को भूस्खलन में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी और 40 से अधिक अन्य लोग लापता हैं। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, यह हादसा बीजिंग के समयानुसार सुबह 5 बज कर 51 मिनट पर झाओतोंग शहर के लियांगशुई गांव में हुआ। सरकारी टेलीविजन ‘सीसीटीवी’ ने बताया कि भूस्खलन प्रभावित इलाकों से 500 से अधिक लोगों को निकाला गया है।

आपदा न्यूनीकरण के लिए प्रांतीय आयोग ने आपदा राहत के वास्ते तीसरे स्तर की आपात प्रतिक्रिया सक्रिय की है। आधिकारिक मीडिया के अनुसार, भूस्खलन के बाद मलबे में दबे लोगों को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। भूस्खलन के बाद लापता दो लोग मृत पाए गए हैं।

बचाव अधिकारियों ने बताया कि 18 मकानों में दबे 47 पीड़ितों की तलाश की जा रही है। दमकल के 33 दमकल वाहनों और 10 लोडिंग मशीन के साथ 200 से अधिक बचावकर्मियों को लापता लोगों की तलाश में लगाया गया है।

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश और हरसंभव बचाव प्रयास का आदेश दिया है। खबर के मुताबिक, शी ने कहा, ‘‘हमें तुरंत बचाव दलों को तैनात करना चाहिए, लापता लोगों की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए और जहां तक संभव हो, यह प्रयास करना चाहिए कि हताहतों की संख्या कम हो।’’

चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग ने भी लियांगशुई में हरसंभव बचाव प्रयास का आदेश दिया और इलाके की ऊंचाई और जातीय विविधता को ध्यान में रखते हुए सामाजिक स्थिरता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। भूस्खलन की वजह का अभी पता नहीं चला है।

स्थानीय मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि शहर में मंगलवार को हल्की बर्फबारी होगी और न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे तीन डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Advertisement
First Published - January 22, 2024 | 7:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement