facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सऊदी अरब के दो यात्री अंतरिक्ष स्टेशन में दाखिल हुए

Advertisement
Last Updated- May 23, 2023 | 9:23 AM IST
SpaceX

सऊदी अरब के दो यात्रियों रय्याना बरनावी और अली अल-करनी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में कदम रखा। रय्याना अंतरिक्ष स्टेशन में जाने वाली सऊदी अरब की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री हैं। चार यात्रियों को लेकर फ्लोरिडा से उड़ान भरने के 16 घंटे से भी कम समय में ‘स्पेसएक्स’ का विशेष रॉकेट अंतरिक्ष स्टेशन की प्रयोगशाला पहुंचा। ये यात्री एक सप्ताह से अधिक समय वहां बिताएंगे और फिर पृथ्वी पर लौट आएंगे।

रय्याना ने कहा, ‘इससे पता चलता है कि कैसे अंतरिक्ष सभी को एक साथ लाता है। मैं इस अनुभव को भरपूर जीना चाहती हूं।’ सऊदी अरब के लड़ाकू विमान पायलट अल-करनी ने अंतरिक्ष स्टेशन में पहुंचने का श्रेय सभी देशवासियों को दिया।

उन्होंने कहा, ‘यह मिशन केवल मेरे और रय्याना के लिए नहीं है। यह मिशन महत्वाकांक्षी और सपने देखने वाले लोगों के लिए भी है।’ रय्याना और अल-करनी के साथ अंतरिक्ष स्टेशन में जाने वालों में टेनेसी के एक कारोबारी जॉन श्नॉफर और नासा की सेवानिवृत्त अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिट्सन भी शामिल हैं।

Advertisement
First Published - May 23, 2023 | 9:23 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement