facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Typhoon Talim : हांगकांग में ‘तालीम’ तूफान के कारण स्कूल एवं शेयर बाजार बंद

Advertisement

आर्थिक केंद्र हांगकांग में बारिश होने और तेज हवाएं चलने के बीच 100 से अधिक लोगों ने अस्थायी राहत केंद्रों में शरण ली।

Last Updated- July 17, 2023 | 12:41 PM IST
Cyclone Talim in China

हांगकांग में ‘तालीम’ तूफान के कारण सोमवार को स्कूल और शेयर बाजार बंद रहे। आर्थिक केंद्र हांगकांग में बारिश होने और तेज हवाएं चलने के बीच 100 से अधिक लोगों ने अस्थायी राहत केंद्रों में शरण ली।

कुछ सरकारी सेवाओं और नौका सेवाओं को रोकना पड़ा और विभिन्न कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया। शहर के हवाई अड्डा प्राधिकरण ने बताया कि 16 उड़ान रद्द कर दी गई हैं।

ये भी पढ़ें : Argentina Earthquake: अर्जेंटीना में 6.6 तीव्रता का भूकंप, चिली में भी झटके महसूस किए गए

हांगकांग वेधशाला ने रविवार देर रात 12 बजकर 40 मिनट पर ‘संख्या आठ तूफान संकेत’ दिया, जो शहर की मौसम प्रणाली के तहत तीसरी सबसे गंभीर चेतावनी है।

मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि तालीम 140 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से सोमवार को सुबह हांगकांग के दक्षिण-दक्षिण पश्चिम से 300 किलोमीटर दूर तक पहुंच जाएगा।

ये भी पढ़ें : China Economy: दूसरी तिमाही में चीन की अर्थव्यवस्था उम्मीद से कम बढ़ी

चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान जताया है कि टोंकिन की खाड़ी में प्रवेश करने से पहले तूफान सोमवार रात को पड़ोसी गुआंगदोंग प्रांत और हैनान प्रांत के तटीय क्षेत्रों में दस्तक देगा और मंगलवार को गुआंग्शी क्षेत्र में पहुंचेगा।

उसने बताया कि तालीम के बुधवार को कमजोर होकर वियतनाम में पहुंचने की संभावना है। हांगकांग में सरकार को पेड़ गिरने की 18 सूचना मिली हैं। वेधशाला ने बताया कि निवासियों को तटवर्ती इलाकों से दूर रहने और जलक्रीडा गतिविधियां नहीं करने की सलाह दी गई है।

Advertisement
First Published - July 17, 2023 | 12:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement