facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UK Economy: चौथी तिमाही में उत्पादन अनुमान से अधिक घटने से ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था मंदी की गिरफ्त में

Advertisement

UK की अर्थव्यवस्था में लगातार दो तिमाहियों में गिरावट को ‘मंदी’ के रूप में परिभाषित किया गया है। साल 2020 की पहली छमाही के बाद ब्रिटिश अर्थव्यवस्था पहली बार मंदी में आई है।

Last Updated- February 15, 2024 | 4:06 PM IST
Britain economy
Representative Image

UK Economy: साल 2023 के अंतिम तीन महीनों में ब्रिटेन में उत्पादन अनुमान से ज्यादा घटने की वजह से देश की अर्थव्यवस्था मंदी की गिरफ्त में आ गई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के गुरुवार को जारी आंकड़ों में अनुमान जताया गया है कि सकल घरेलू उत्पाद (GDP) द्वारा मापी गई आर्थिक गतिविधियों में पिछले तीन महीने की अवधि की तुलना में वर्ष की चौथी तिमाही में 0.3 प्रतिशत की गिरावट आई है।

इसमें सभी तीन मुख्य क्षेत्रों- सेवाएं, औद्योगिक उत्पादन और निर्माण में गिरावट आई है। यह अर्थशास्त्रियों के 0.1 प्रतिशत की गिरावट के अनुमान से कहीं अधिक है। इससे पिछली तिमाही में आर्थिक गतिविधियों में 0.1 प्रतिशत की गिरावट आई थी। यह उजागर करती है कि मुद्रास्फीति को कम करने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी से अर्थव्यवस्था लड़खड़ा गई है।

अर्थव्यवस्था में लगातार दो तिमाहियों में गिरावट को ‘मंदी’ के रूप में परिभाषित किया गया है। साल 2020 की पहली छमाही के बाद ब्रिटिश अर्थव्यवस्था पहली बार मंदी में आई है। तब कोविड-19 महामारी के दौरान उत्पादन में गिरावट आई थी।

Advertisement
First Published - February 15, 2024 | 4:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement