facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UK की Economy नवंबर में 0.1 फीसदी की दर से बढ़ी

Advertisement
Last Updated- January 13, 2023 | 6:47 PM IST
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सुनक ने इजराइल के खिलाफ ईरान के हमले की निंदा की, लड़ाकू विमान तैनात किये , Iran-Israel conflict: British Prime Minister Sunak condemned Iran's attack against Israel, deployed fighter planes
Creative Commons license

ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में पिछले साल नवंबर में अप्रत्याशित रूप से 0.1 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। इसका कारण सेवा क्षेत्र का बेहतर प्रदर्शन है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ONS) ने शुक्रवार को कहा कि देश की GDP (सकल घरेलू उत्पाद) पिछले महीने से 0.1 फीसदी बढ़ गई। इन आंकड़ों ने आर्थिक विशेषज्ञों के उन अनुमानों को खारिज कर दिया, जिनमें अर्थव्यस्था में 0.2 फीसदी की गिरावट का अनुमान लगाया गया था।

ONS ने कहा कि अपेक्षा से बेहतर आंकड़ों के बावजूद मासिक GDP का अनुमान सावधानी से करना चाहिए क्योंकि वे तिमाही आंकड़ों से ज्यादा अस्थिर होते हैं। आर्थिक विशेषज्ञ अगले माह आने वाले चौथी तिमाही के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जिनसे पता चलेगा कि क्या ब्रिटिश अर्थव्यवस्था लगातार दूसरी तिमाही में मंद पड़ेगी।

यह भी पढ़ें:Business visa जारी करने में देरी के बारे अमेरिका से बात की: पीयूष गोयल

सांख्यिकी कार्यालय ने कहा कि नवंबर में प्रशासनिक एवं संबद्ध गतिविधियों से जुड़े क्षेत्र में दो फीसदी जबकि रोजगार से संबंधित सेवा क्षेत्रों में 2.1 फीसदी की वृद्धि हुई। ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी करीब 80 फीसदी है।

Advertisement
First Published - January 13, 2023 | 5:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement