facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीयों को ठगने के लिये नौकरी की फर्जी पेशकश पर, ब्रिटेन के गुरुद्वारे ने जारी की चेतावनी

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 4:20 PM IST
fraud

दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड में केंट कस्बे के एक गुरुद्वारे के नाम पर भारतीयों को ठगने के लिये फर्जी नौकरी और वीजा की पेशकश देने वाले विज्ञापन की जानकारी मिलने के बाद गुरुद्वारे ने अपनी वेबसाइट पर एक चेतावनी जारी की है ।

केंट के ग्रेवसेंड में स्थित श्री गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा ने अपनी वेबसाइट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘‘स्कैम अलर्ट’’ नामक शीर्षक से इस विज्ञापन की प्रति जारी करते हुये चेतावनी दी है ।

इसमें कहा गया है कि गुरुद्वारे के नाम पर दिया गया ‘‘टिकट मुफ्त, वीजा मुफ्त, भोजन मुफ्त नौकरी की पेशकश’’ फर्जी है। ‘‘ब्रिटेन में तत्काल आवश्यकता है’’ शीर्षक वाले विज्ञापन में कहा गया है कि इच्छुक महिला एवं पुरूष दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर कॉल करें।

गुरुद्वारा की ओर से इस संबंध में जारी चेतावनी में कहा गया है, ‘‘स्कैम अलर्ट: इन सेवाओं का इस्तेमाल नहीं करें। यह गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा से संबद्ध नहीं है।’’

गुरुद्वारा के महासचिव जगदेव सिंह विर्दी ने एक वेबसाइट को बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी तब मिली जब इस माह के शुरू में गुरुद्वारे के एक स्थानीय श्रद्धालु ने अपने माता-पिता के लिये इस बारे में जानकारी ली, जो भारत में रहते हैं।

इसके बाद करीब एक दर्जन लोगों ने इस बारे में गुरुद्वारे से पूछताछ की। ग्रेवसेंड और आसपास के क्षेत्र में करीब 15 हजार सिख रहते हैं जिनके भारत में मजबूत पारिवारिक और मैत्री संबंध हैं ।

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 4:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement