facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्रिटेन जाने वालों के लिए बड़ा बदलाव: भारतीयों के लिए ई-वीजा जरूरी, डिजिटल यात्रा प्रणाली लागू

Advertisement

ब्रिटेन ने भारतीयों के लिए ई-वीजा और डिजिटल यात्रा प्रणाली अनिवार्य कर दी है। अब कागज आधारित स्टिकर की जगह सुरक्षित ऑनलाइन परमिट ने ले ली है

Last Updated- February 25, 2026 | 10:44 PM IST
visa
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

ब्रिटेन में बुधवार से लागू हो रहे नए नियमों के तहत एक डिजिटल पारगमन प्रणाली शुरू हो रही है, जिसमें भारतीय यात्रियों के लिए अनिवार्य ई-वीजा और बिना वीजा वाले आगंतुकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक यात्रा अनुमति (ईटीए) लेना शामिल है। हाल के वर्षों में चरणबद्ध तरीके से लागू किए गए इस कार्यक्रम के तहत नई प्रक्रिया कागज आधारित वीजा ‘स्टिकर’ की जगह लेगी। हालांकि, नई प्रणाली में बायोमेट्रिक पंजीकरण के लिए आवेदन केंद्र पर व्यक्तिगत रूप से जाना आवश्यक होगा, लेकिन इससे प्रक्रिया अवधि के दौरान पासपोर्ट दस्तावेज छोड़ कर जाने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी।

ब्रिटेन के प्रवासन और नागरिकता मंत्री माइक टैप ने कहा, ‘मैं ब्रिटेन की यात्रा करने के इच्छुक सभी लोगों से आग्रह करूंगा कि वे यात्रा के लिए पूरी तरह से तैयार रहें और उनके पास आवश्यक अनुमति हो, ताकि उनकी यात्रा सुगम हो सके।’ ब्रिटेन आने वाले यात्रियों के लिए डिजिटल यात्रा अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा, जिसका अर्थ है कि यदि यात्रियों के पास ई-वीजा, ईटीए या अन्य वैध दस्तावेज नहीं हैं तो एयरलाइन उन्हें विमान में सवार होने से रोक सकती है।

ब्रिटेन सरकार ने पिछले साल ई-वीजा प्रणाली शुरू की थी और इस सप्ताह तक भौतिक दस्तावेज स्वीकार किए गए हैं। गृह मंत्रालय ने उस समय कहा था, ‘ई-वीजा न तो खो सकता है, न चोरी हो सकता है और न ही इसमें छेड़छाड़ की जा सकती है। यह वीजा धारकों को तुरंत और सुरक्षित रूप से अपने आव्रजन अधिकारों को साबित करने की सुविधा देता है। ई-वीजा प्राप्त करने से यात्री के वर्तमान अधिकारों या आव्रजन स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा।’

ब्रिटेन की सीमा और आव्रजन प्रणाली को पूरी तरह से डिजिटल करने की योजनाओं के तहत, भौतिक बायोमेट्रिक निवास परमिट (ऐसा पासपोर्ट जिसमें वीजा ‘विग्नेट स्टिकर या स्याही वाली मुहर लगी हो और जो देश में उनके ‘अनिश्चितकालीन प्रवेश /निवास की अनुमति’ की पुष्टि करती हो) या बायोमेट्रिक निवास कार्ड का उपयोग उनके आव्रजन अधिकारों के प्रमाण के रूप में करने वाले सभी लोगों को पूरी तरह से ऑनलाइन ब्रिटिश वीजा और आव्रजन प्रणाली में स्थानांतरित कर दिया गया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि ई-वीजा को अपनाने के माध्यम से वह कई वर्षों से भौतिक दस्तावेजों को चरणबद्ध तरीके से समाप्त कर रहा है और अब तक एक करोड़ से अधिक ई-वीजा जारी किए जा चुके हैं।   

Advertisement
First Published - February 25, 2026 | 10:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement