facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Britain में महंगाई दर जुलाई में घटकर 17 महीने के निचले स्तर पर आई

Advertisement

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने कहा कि जुलाई में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति की दर घटकर 6.8 प्रतिशत रही है। यह इसका फरवरी, 2022 के बाद का निचला स्तर है।

Last Updated- August 16, 2023 | 2:26 PM IST
UK Inflation

ब्रिटेन में मुद्रास्फीति (UK inflation) की दर जुलाई में घटकर 17 माह के निचले स्तर पर आ गई है। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

इससे ब्रिटेन में महंगाई से जूझ रहे परिवारों को कुछ राहत मिलेगी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने कहा कि जुलाई में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति की दर घटकर 6.8 प्रतिशत रही है। यह इसका फरवरी, 2022 के बाद का निचला स्तर है।

पिछले साल फरवरी में ही रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। जून में मुद्रास्फीति (UK Inflation) की दर 7.9 प्रतिशत के स्तर पर थी। हालांकि, महंगाई दर में गिरावट अर्थशास्त्रियों के अनुमान के अनुरूप है।

सांख्यिकी कार्यालय ने कहा कि मुद्रास्फीति में कमी की मुख्य वजह ऊर्जा कीमतों में गिरावट है। इसके अलावा खाद्य वस्तुओं की महंगाई भी अब कम हुई है।

यह भी पढ़ें : आर्थिक मंदी गहराने के बीच चीन युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी पर ताजा जानकारी देने से परहेज कर रहा

Advertisement
First Published - August 16, 2023 | 2:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement