facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UK Inflation: ब्रिटेन में मुद्रास्फीति की दर अगस्त में घटकर 6.7 प्रतिशत पर, विश्लेषक हैरान

Advertisement

विश्लेषक ब्रिटेन के मुद्रास्फीति के आंकड़ों से हैरान हैं। यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद ब्रिटेन में ऊर्जा और खाने-पीने के सामान की कीमतों में उछाल आया था।

Last Updated- September 20, 2023 | 2:02 PM IST
inflation

ब्रिटेन में मुद्रास्फीति की दर (UK inflation rate) में अगस्त में घटी है। इससे यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से ब्रिटेन की महंगाई दर अपने सबसे निचले स्तर पर आ गई है। विश्लेषक ब्रिटेन के मुद्रास्फीति के आंकड़ों से हैरान हैं। यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद ब्रिटेन में ऊर्जा और खाने-पीने के सामान की कीमतों में उछाल आया था।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति घटकर 6.7 प्रतिशत पर आ गई है, जो जुलाई में 6.8 प्रतिशत थी। इस गिरावट के बाद महंगाई दर फरवरी, 2022 के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर आ गई है।

यह भी पढ़ें : चीन को निर्यात घटने से अगस्त में जापान को हुआ व्यापार घाटा

इसमें कहा गया है कि होटल और हवाई किराए की लागत घटने और खाद्य उत्पादों के दाम कम होने से ऊर्जा की कीमत में बढ़ोतरी की भरपाई करने में मदद मिली है। हालांकि, मुद्रास्फीति में गिरावट से विश्लेषक हैरान हैं। उनका अनुमान था कि मुद्रास्फीति की दर सात प्रतिशत के आसपास रहेगी।

UK Inflation के आंकड़े उत्साहजनक हैं, लेकिन यह अब भी बैंक ऑफ इंग्लैंड के दो प्रतिशत के लक्ष्य से काफी ऊपर है। ऐसे में ज्यादातर अर्थशास्त्रियों की राय है कि केंद्रीय बैंक बृहस्पतिवार को प्रमुख ब्याज दर में चौथाई प्रतिशत की और वृद्धि करेगा। इससे यह करीब 16 साल के उच्चस्तर 5.5 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी।

Advertisement
First Published - September 20, 2023 | 1:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement