facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ukraine Crisis: यूक्रेन को तीन अरब डॉलर के और हथियार भेज सकता है अमेरिका

Advertisement
Last Updated- May 19, 2023 | 10:23 AM IST
ukraine- यूक्रेन

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने यूक्रेन को भेजे गए हथियारों की कीमत कम से कम तीन अरब डॉलर अधिक आंकी है।

हिसाब में यह त्रुटि युद्धग्रस्त यूक्रेन की मदद के प्रयासों के लिए वरदान साबित हो सकती है क्योंकि इससे अब रक्षा मंत्रालय संसद से अधिक निधि मांगे बिना युद्धग्रस्त देश में और हथियार भेज सकता है।

यह गलती गुरुवार को ऐसे वक्त में स्वीकार की गयी जब पेंटागन यूक्रेन को भेजे गए अरबों डॉलर के हथियार और गोला बारुद का हिसाब दिखाने के दबाव में है और कुछ सांसदों ने पूछा कि क्या इस स्तर पर सहयोग जारी रहना चाहिए।

हिसाब में इस त्रुटि के कारण यूक्रेन को महत्वपूर्ण हथियार मुहैया कराने के लिए और पैसा मिल सकता है और वह भी ऐसे वक्त में जब यूक्रेन को और अधिक सैन्य सहायता की आवश्यकता है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पहले कहा है कि रूस के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में देरी हुई क्योंकि उनके पास वह सब कुछ नहीं है जिसकी उन्हें आवश्यकता है। यह त्रुटि तब हुई जब अमेरिकी अधिकारियों ने यूक्रेन को भेजी गयी प्रणालियों की अधिक कीमत आंकी। इसके लिए उन्होंने हथियार की मौजूदा कीमत के बजाय उन्हें पूरी तरह बदलने में आने वाली लागत को आंका।

एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि पेंटागन अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि असल में कुल अधिशेष कितना होगा। अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि लेखा नियंत्रक ने सैन्य सेवाओं की उचित कीमत के आंकड़ों का इस्तेमाल कर यूक्रेन को पहले दिए गए सभी सहायता पैकेज की समीक्षा करने को कहा है।

Advertisement
First Published - May 19, 2023 | 10:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement