facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

यूक्रेन ने रूस के दो महत्वपूर्ण सैन्य विमानों को मार गिराया!

Advertisement

रूस के दो विमानों को मार गिराया जाना, करीब दो साल से जारी युद्ध में यूक्रेन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है

Last Updated- January 15, 2024 | 7:53 PM IST
Russian drone strike in Kyiv

यूक्रेन के सैन्य प्रमुख वालेरी जालुझनी ने सोमवार को दावा किया कि उनके देश की वायु सेना ने एक रूसी बेरीव ए-50 पूर्व चेतावनी एवं नियंत्रण विमान और एक आईएल-22 कमान केंद्र विमान को मार गिराया है।

रूसी सैनिकों को युद्ध क्षेत्र में इस तरह के विमान काफी मदद कर रहे हैं। रूस के दो विमानों को मार गिराया जाना, करीब दो साल से जारी युद्ध में यूक्रेन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि अग्रिम मोर्चे पर वह ख़ंदक और तोपों के इस्तेमाल वाली लड़ाई में उलझा हुआ है।

जालुझनी ने यह नहीं बताया कि रूसी विमानों को किस तरह मार गिराया गया। यूक्रेन ने पश्चिमी सहयोगी देशों से आधुनिक हवाई रक्षा प्रणालियां हासिल की हैं।

उन्होंने यह भी नहीं बताया कि इन विमानों को कहां रोका गया, हालांकि उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में एक वीडियो संलग्न किया जिसमें एक विमान ट्रैकर दो लक्ष्यों को दिखा रहा है जो अजोव सागर के ऊपर लापता होते नजर आ रहे हैं।

अजोव सागर, यूक्रेन और रूस के बीच स्थित है। मास्को से तत्काल कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। रूस-यूक्रेन युद्ध के कई ब्लॉगर ने कहा कि दोनों विमानों ने आपस में ही एक-दूसरे को निशाना बना डाला, हालांकि उन्होंने इसका कोई साक्ष्य नहीं दिया है। उन्होंने दावा किया कि आईएल-22 क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन उतरने में सफल रहा।

ए-50, एक पूर्व चेतावनी एवं नियंत्रण विमान है जिसमें लगा एक बड़ा रडार 650 किलोमीटर की दूरी से हवाई लक्ष्य निर्धारित करने में सक्षम है। इसके चालक दल में 15 सदस्य होते हैं।

रूसी वायु सेना ऐसे नौ विमानों के एक बेड़े का कथित तौर पर परिचालन कर रही है। वहीं, आईएल-22 एक हवाई कमान पोस्ट है जो सैन्य अभियानों की निगरानी करता है और अग्रिम मोर्चे पर मौजूद सैनिकों को रेडियो सिग्नल भेजता है। रूसी वायु सेना में इस तरह के कथित तौर पर एक दर्जन विमान हैं।

Advertisement
First Published - January 15, 2024 | 7:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement