facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यूक्रेन के रक्षामंत्री ओलेक्सी ने दिया इस्तीफा, उमेरोव होंगे उनके उत्तराधिकारी

Advertisement

रक्षा मंत्रालय के सैन्य जैकेट की खरीद में घोटाले के आरोपों से घिरने के बाद ओलेक्सी रेजनिकोव को हटाया गया है

Last Updated- September 04, 2023 | 11:16 PM IST
Ukraine's defence minister resigns following Zelenskyy's announcement of his replacement
Reuters

यूक्रेन के रक्षामंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह कदम राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की द्वारा उन्हें हटाने और किसी अन्य को नियुक्त करने की मंशा जताए जाने के बाद उठाया।

रक्षा मंत्रालय के सैन्य जैकेट की खरीद में घोटाले के आरोपों से घिरने के बाद ओलेक्सी रेजनिकोव को हटाया गया है। रूस से युद्ध शुरू होने के बाद किसी को पद से हटाने का यह पहला मामला नहीं है।

जेलेंस्की ने अपने आधिकारिक टेलीग्राम अकाउंट पर यह घोषणा करते हुए लिखा कि रेजनिकोव ने ‘550 दिनों से अधिक समय तक युद्ध की कमान संभाली और अब नए नेतृत्व की आवश्यकता है।’

उन्होंने क्रीमिया के तातार से सांसद रुस्तम उमेरोव को नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया।

Advertisement
First Published - September 4, 2023 | 11:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement