facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने देश के लोगों में स्वतंत्रता की रक्षा करने की उम्मीद जगाई

Advertisement
Last Updated- February 21, 2023 | 4:44 PM IST
Zelenskky

रूसी आक्रमण के बाद, पश्चिमी देशों के नेताओं ने यू्क्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की जान को खतरा होने का अंदेशा जताते हुए उन्हें भाग जाने की सलाह दी थी और अमेरिका ने उन्हें सुरक्षित बच निकलने के लिए एक रास्ता उपलब्ध कराने की पेशकश की थी, लेकिन वह यूक्रेन में ही रहकर अपने देश की स्वतंत्रता की रक्षा करने को लेकर प्रतिबद्ध नजर आये।

यूक्रेन पर साल भर पहले रूसी सैनिकों के धावा बोलने के बाद जेलेंस्की ने राष्ट्रपति कार्यालय के बाहर स्थित सुनसान सड़कों पर अपना एक वीडियो बनाया था, जिसमें उनके चार करीबी उनके पीछे खड़े देखे गये थे।

जेलेंस्की ने कीव में बने रहने के अपने संकल्प की घोषणा करते हुए कहा था, ‘‘हम सभी यहां हैं।’’ साथ ही, उन्होंने यूक्रेन की स्वतंत्रता की रक्षा करने की प्रतिबद्धता जताई। युद्ध की शुरूआत से ही जेलेंस्की ने यूक्रेनवासियों को लड़ने के लिए प्रेरित किया है।

उन्होंने उन्हें उम्मीद दी। पिछले एक साल में कई मौकों पर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गये वीडियो में राष्ट्र को संबोधित किया। युद्ध के सारे खौफ के बावजूद जेलेंस्की का अब भी मानना है कि यूक्रेन खुद की रक्षा कर सकता है।

युद्ध की शुरूआत में एक वीडियो में जेलेंस्की के पीछे खड़े नजर आये चार लोगों में शामिल उनके सलाहकार मायखैलो पोदोलयांक ने कहा, ‘‘युद्ध ने यह प्रदर्शित किया है कि यूक्रेन में कई लोग उनके (जेलेंस्की के) समान ही मजबूत इच्छा शक्ति रखते हैं। देश को नहीं तोड़ा जा सकता क्योंकि कई लोग इसे विखंडित किये जाने के सदा खिलाफ रहेंगे।’’

Advertisement
First Published - February 21, 2023 | 4:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement