facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

पीएम मोदी से मिले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की, रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद पहली बार मुलाकात

Advertisement
Last Updated- May 20, 2023 | 4:25 PM IST

पीएम नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां जी-7 समूह के शिखर सम्मेलन से इतर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ मुलाकात और बातचीत की।

बता दें कि पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली आमने-सामने की मुलाकात है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ बातचीत की।’’

प्रधानमंत्री मोदी जी7 समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन और चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद (QUAD) समूह के शीर्ष नेताओं की बैठक में भाग लेने के लिए शुक्रवार को यहां पहुंचे थे। मोदी जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की तीन देशों की यात्रा के पहले चरण के तहत यहां पहुंचे थे।

Advertisement
First Published - May 20, 2023 | 4:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement