facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तालिबान के प्रतिबंध के बाद अफगानिस्तान में अपनी मौजूदगी पर विचार करेगा संयुक्त राष्ट्र

Advertisement
Last Updated- April 11, 2023 | 5:55 PM IST
UNSC के नौ सदस्यों ने म्यामां सेना से नागरिकों पर हवाई हमले रोकने का आग्रह किया , Nine UNSC members urge Myanmar army to stop air strikes on civilians

संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को कहा कि वह अफगानिस्तान में अपनी मौजूदगी की समीक्षा कर रहा है। वैश्विक निकाय का यह बयान तालिबान द्वारा अफगान महिलाओं के संयुक्त राष्ट्र के लिए काम करने पर रोक लगाए जाने के बाद आया है।

माना जाता है कि संयुक्त राष्ट्र का यह बयान परोक्ष रूप से यह संकेत है कि वह संकटग्रस्त देश में अपने मिशन और कामकाज को निलंबित कर सकता है।

पिछले हफ्ते, तालिबान शासकों ने महिलाओं पर और प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए कहा था कि संयुक्त राष्ट्र मिशन के लिए काम कर रही अफगान महिलाएं अब वहां काम नहीं करेंगी।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि वह इस फैसले को स्वीकार नहीं कर सकता और यह महिलाओं के अधिकारों का घोर उल्लंघन है।

संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि अफगानिस्तान में उसके मिशन की प्रमुख रोजा ओतुनबायेवा ने ‘परिचालन समीक्षा अवधि’ शुरू की है जो पांच मई तक चलेगी। इस दौरान, संयुक्त राष्ट्र आवश्यक सलाह-मशविरा करेगा और सभी संभावित परिणामों को ध्यान में रखते हुए आकस्मिक योजना बनाएगा।

बयान में कहा गया है कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि इस संकट के अफगान लोगों पर किसी भी नकारात्मक प्रभाव की जिम्मेदारी वास्तविक अधिकारियों की होगी। तालिबान के सत्ता में आने और उसके बाद हुए आर्थिक पतन के बाद सहायता एजेंसियां ​​अफगान नागरिकों को भोजन, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सहायता मुहैया करा रही हैं। लेकिन गैर-सरकारी संगठनों में महिलाओं के काम करने पर रोक संबंधी तालिबान के आदेश से राहत वितरण कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 5:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement