facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान: व्यापार घाटे को रोकने की कोशिश में बढ़ा बेरोजगारी का संकट

Advertisement
Last Updated- March 19, 2023 | 3:26 PM IST
Pakistan got a loan of 658 million dollars from Asian Development Bank

पाकिस्तान में आयात पर रोक लगाकर व्यापार घाटा कम करने की कोशिश के कारण बेरोजगारी का संकट तेजी से बढ़ रहा है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, ”बड़ी संख्या में कंपनियां कच्चे माल की कमी के कारण उत्पादन को कम कर रही हैं या परिचालन बंद कर रही है। दर्जनों कंपनियों ने हाल के महीनों में उत्पादन बंद करने के नोटिस जारी किए हैं।”

रिपोर्ट में कहा गया कि व्यापार संतुलन में सुधार के लिए कच्चे माल के आयात पर अंकुश लगाना एक बड़े संकट को जन्म दे रहा है। एक निजी कंपनी डावलेंस की सभी उत्पादन इकाइयां 2023 की शुरुआत से ही बंद हैं। कंपनी को मई 2022 में आयात-संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा था।

रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के सीईओ ने बताया कि अगस्त 2022 में केंद्रीय बैंक ने पिछले साल के आयात के मुकाबले 38 फीसदी का कोटा तय किया था, लेकिन लालफीताशाही के चलते स्थिति और भी खराब हो गई।

उन्होंने कहा कि अगर किसी उपकरण का एक छोटा सा पुर्जा नहीं है, तो पूरा निर्यात रुक जाता है। इस तरह उत्पादन पूरी तरह थम गया है। जानेमाने अर्थशास्त्री हाफिज ए पाशा के मुताबिक पाकिस्तान में बेरोजगारी दर 2022-23 के अंत में बढ़कर 10 प्रतिशत हो जाएगी। आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में सालाना आधार पर निर्यात में भी 23 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Advertisement
First Published - March 19, 2023 | 3:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement