facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

ब्रिटेन में बेरोजगारी की दर अप्रत्याशित रूप से घटी

Advertisement

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि अप्रैल तक तीन महीने में बेरोजगारी दर गिरकर 3.8 प्रतिशत रह गई, जो इससे पिछली तिमाही में 3.9 प्रतिशत थी।

Last Updated- June 13, 2023 | 2:21 PM IST
Economic Survey 2024: To make India developed by 2047, industry will have to focus on generating employment Economic Survey 2024: 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए उद्योग जगत को रोजगार पैदा करने पर देना होगा जोर

ब्रिटेन में बेरोजगारी की दर अप्रत्याशित रूप से घट गई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक काम पर जाने वाले लोगों की संख्या महामारी से पहले के स्तर को पार कर गई है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि अप्रैल तक तीन महीने में बेरोजगारी दर गिरकर 3.8 प्रतिशत रह गई, जो इससे पिछली तिमाही में 3.9 प्रतिशत थी। बेरोगजारी दर ऐसे वक्त में घटी है, जब ज्यादातर अर्थशास्त्री अनुमान जता रहे थे कि यह चार प्रतिशत तक बढ़ जाएगी।

इस दौरान देश में रोजगार दर 75.9 प्रतिशत से बढ़कर 76 प्रतिशत हो गई। रोजगार पाने वाले लोगों की संख्या 3.31 करोड़ के सर्वकालिक उच्च स्तर पर थी।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के निदेशक डैरेन मॉर्गन ने कहा कि नौकरियों में हुई वृद्धि में स्वास्थ्य देखभाल और आतिथ्य क्षेत्र का विशेष योगदान रहा।

Advertisement
First Published - June 13, 2023 | 2:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement