facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यूनिवर्सिटी ऑफ लैंकेस्टर और सरे भारत में खोलेंगे अपना कैंपस, गुजरात और बेंगलुरु को चुना

Advertisement

इस समय भारत में यूनिवर्सिटी में लगभग 4 करोड़ छात्र पढ़ रहे हैं, लेकिन वर्ष 2035 तक 7 करोड़ सीटों की आवश्यकता होगी

Last Updated- October 09, 2025 | 4:03 PM IST
University of Lancaster
यूनिवर्सिटी ऑफ लैंकेस्टर | फोटो: विकिमीडिया कॉमन्स

UK-India Educational Ties: भारत और ब्रिटेन के बीच शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को नया आयाम देने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए, यूनिवर्सिटी ऑफ लैंकेस्टर (University of Lancaster) और यूनिवर्सिटी ऑफ सरे (University of Surrey) को भारत में नए कैंपस खोलने की मंजूरी मिल गई है। भारत में अपना नया कैंपस खोलने के लिए इन यूनिवर्सिटीज ने गुजरात और बेंगलुरु को चुना है।

इस घोषणा की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किअर स्टार्मर ने मुंबई में ब्रिटिश वाइस चांसलरों के साथ हुई बैठक के दौरान दी। बता दें कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री इस समय दो दिवसीय व्यापारिक दौरे पर भारत में हैं, जिसका उद्देश्य दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक के साथ साझेदारी को और मजबूत करना है।

50 मिलियन पाउंड का फायदा होने की उम्मीद

इस समय भारत में यूनिवर्सिटी में लगभग 4 करोड़ छात्र पढ़ रहे हैं, लेकिन वर्ष 2035 तक 7 करोड़ सीटों की आवश्यकता होगी। ब्रिटेन का शिक्षा क्षेत्र इस बढ़ती मांग का लाभ उठा रहा है, जिससे हजारों भारतीय छात्रों को अपने देश में रहते हुए यूके की डिग्री हासिल करने का अवसर मिलेगा — साथ ही इससे ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को 50 मिलियन पाउंड का लाभ हो सकता है।

Also Read: भारत-ब्रिटेन के बीच बड़ी डिफेंस डील, ₹4200 करोड़ के हल्के मिसाइल सौदे पर हस्ताक्षर

ब्रिटेन भारत में सबसे बड़ा उच्च शिक्षा नेटवर्क रखने वाला देश

अंतरराष्ट्रीय शिक्षा क्षेत्र से वर्ष 2022 में ब्रिटेन को 32 अरब पाउंड से ज्यादा का एक्सपोर्ट रेवेन्यू प्राप्त हुआ था, जिसमें लगभग 1 अरब पाउंड विदेशी कैंपसों से आए थे — जो इस क्षेत्र की तेजी से बढ़ती ताकत को दर्शाता है।

आज घोषित किए गए नए कैंपसों के साथ, ब्रिटेन भारत में सबसे बड़ा उच्च शिक्षा नेटवर्क रखने वाला देश बन जाएगा — जिससे ब्रिटेन की वैश्विक प्रतिष्ठा को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

Advertisement
First Published - October 9, 2025 | 3:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement