facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UN की उप महासचिव अमीना जे मोहम्मद आ रही हैं भारत, करेंगी कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक

Advertisement

संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव का बेंगलूरू जाने का भी कार्यक्रम है

Last Updated- July 03, 2023 | 9:02 PM IST
UN Deputy Secretary General Amina J Mohammed is coming to India, will hold meeting with several Union Ministers

संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमीना जे मोहम्मद 3-5 जुलाई तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगी जिसमें वे विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव सहित कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक करेंगी।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव के रूप में जनवरी 2022 में पुन: नियुक्त किये जाने के बाद अमीना जे मोहम्मद की यह पहली भारत यात्रा होगी।

अमीना जे मोहम्मद अपनी यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, विदेश राज्य एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और जी20 में भारत के शेरपा अमिताभ कांत के साथ बैठक करेंगी।

बयान के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव का बेंगलूरू जाने का भी कार्यक्रम है जहां वे महत्वपूर्ण सूचना प्रौद्योगिकी शोध संस्थानों, उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ डिजिटल प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगी जिन्हें वैश्विक दक्षिण (ग्लोबल साउथ) की विकास चुनौतियों से निपटने में अपनाया जा सकता है।

इसमें कहा गया है कि अमीना जे मोहम्मद की भारत यात्रा से जी20 की भारत की अध्यक्षता और इस वर्ष सितंबर में एसडीजी शिखर बैठक से पहले टिकाऊ विकास लक्ष्यों (SDG) की उसकी उपलब्धियों तथा जलवायु कार्रवाई से जुड़े मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान करने का अवसर मिलेगा।

Advertisement
First Published - July 3, 2023 | 6:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement