facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UPI और रुपे अब श्रीलंका और मॉरिशस में, डिजिटल भुगतान हुआ आसान

Advertisement

UPI Launch in Sri Lanka and Mauritius: डिजिटल इंडिया की पहल का विस्तार, UPI और रुपे श्रीलंका और मॉरिशस में

Last Updated- February 12, 2024 | 11:05 PM IST
Maldives President Muizzu takes “necessary steps” to launch UPI payment service मालदीव के राष्ट्रपति Muizzu ने UPI पेमेंट सर्विस शुरू करने के लिए उठाए ‘‘आवश्यक कदम’’

भारत की तत्काल डिजिटल भुगतान तकनीक यूनिफाइड पेमंट इंटरफेस (UPI) सेवा की शुरुआत सोमवार को श्रीलंका और मॉरिशस में हो गई।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए (वर्चुअल) मौजूदगी में भारत और मॉरिशस के बीच रुपे कार्ड और UPI कनेक्टिविटी की शुरुआत हुई, साथ ही भारत और श्रीलंका के बीच UPI कनेक्टिविटी शुरू की गई।

इस मौके पर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास, बैंक ऑफ मॉरिशस के गवर्नर हरवेश सीगुलाम और सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका के गवर्नर डॉ पी नंदलाल वीरासिंघे भी मौजूद रहे।

भारतीय रिजर्व बैंक के एक बयान में कहा गया है कि UPI और रुपे के माध्यम से भारत के साथ मॉरिशस और श्रीलंका की डिजिटल भुगतान कनेक्टिविटी से वित्तीय एकीकरण गहरा होगा और इससे इन देशों के बीच लंबे समय से चल रहे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों में मजबूती आएगी।

इस कनेक्टिविटी से मॉरिशस यात्रा करने वाले भारतीय यात्री UPI का इस्तेमाल कर मॉरिशस के व्यापारियों को भुगतान कर सकेंगे। इसी तरह से मॉरिशस के यात्री वहां के इंस्टेंट पेमेंट सिस्टम (आईपीएस) ऐप का इस्तेमाल कर भारत में भुगतान करने में सक्षम होंगे।

इसके अलावा रुपे तकनीक स्वीकार करने से एमएयूसीएएस कार्ड योजना के तहत मॉरिशस के बैंक घरेलू स्तर पर रुपे कार्ड जारी कर सकेंगे।

इन कार्डों का इस्तेमाल मॉरिशस के साथ भारत के एटीएम और पीओएस टर्मिनल में हो सकेगा। इसके साथ ही मॉरिशस एशिया के बाहर का ऐसा पहला देश बन गया है, जो रुपे तकनीक का इस्तेमाल कर कार्ड जारी कर सकेगा। भारत के रुपे कार्ड भी मॉरिशस के एटीएम और पीओएस टर्मिनल में स्वीकार्य होंगे।

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement