facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका और चीन के नौसेना अधिकारियों ने ताइवान और दक्षिण चीन सागर पर तनाव के बीच बैठक की

Advertisement

अमेरिका, चीन की नौसेना के अधिकारियों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र की चुनौतियों पर चर्चा की

Last Updated- April 24, 2024 | 9:27 PM IST
USA flag

ताइवान और दक्षिण चीन सागर को लेकर बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और चीन की नौसेना के शीर्ष अधिकारियों ने बुधवार को चीन में एक बैठक की और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में ‘‘बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों’’ पर चर्चा की।

अमेरिकी पैसिफिक फ्लीट के कमांडर एडमिरल स्टीफन कोहलर ने तटीय शहर किंगदाओ में चीनी नौसेना द्वारा आयोजित की जा रही 19वीं पश्चिमी प्रशांत नौसेना संगोष्ठी के मौके पर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (पीएलएएन) के राजनीतिक आयुक्त एडमिरल युआन हुआजी से मुलाकात की।

अमेरिकी पैसिफिक फ्लीट के एक बयान में कहा गया है कि कोहलर ने युआन से मुलाकात कर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा की। बयान के अनुसार दो दिन पहले कोहलर ने चीन की नौसेना के कमांडर एडमिरल हू झोंगमिंग से मुलाकात की थी।

हांगकांग के अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने एक बयान के हवाले से अपनी खबर में कहा कि चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के अधिकारियों के साथ बैठक में कोहलर ने क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताओं को लेकर चर्चा की। चीन दक्षिण चीन सागर के ज्यादातर हिस्से पर अपना दावा करता है।

फिलीपीन, वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान भी दावा करते हैं। शीर्ष अमेरिकी और चीनी अधिकारियों के बीच बैठक उस वक्त हुई जब अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन वाशिंगटन और बीजिंग के बीच कई विवादित मुद्दों पर चीनी नेतृत्व के साथ बातचीत करने के लिए चीन पहुंचे।

Advertisement
First Published - April 24, 2024 | 9:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement