facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिकी सेना के हेलीकॉटर का जापान में हुआ एक्सीडेंट, आठ लोग थे सवार

Advertisement

ओगावा ने कहा कि तटरक्षक विमान और गश्ती नौकाओं को एक व्यक्ति मिला, जिसकी हालत के बारे में जानकारी नहीं है और माना जा रहा है कि वहां मिला भूरे रंग का मलबा हेलीकॉप्टर का है।

Last Updated- November 29, 2023 | 4:06 PM IST
Hawaii Army National Guard provides water bucket support for wildfires on Maui
Representative Image

जापान के तट रक्षक ने अमेरिकी सेना के ओस्प्रे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद घटनास्थल से हेलीकॉप्टर का मलबा और एक व्यक्ति को बरामद किया है। यह हेलीकॉप्टर दक्षिणी जापान में समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

तटरक्षक के प्रवक्ता काजुओ ओगावा ने कहा कि दुर्घटना के कारण और विमान में सवार व्यक्तियों के बारे में कुछ पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि तट रक्षक को याकुशिमा के पास दुर्घटनास्थल के निकट मछली पकड़ने वाली एक नौका से एक आपात फोन आया।

ओगावा ने कहा कि तटरक्षक विमान और गश्ती नौकाओं को एक व्यक्ति मिला, जिसकी हालत के बारे में जानकारी नहीं है और माना जा रहा है कि वहां मिला भूरे रंग का मलबा हेलीकॉप्टर का है।

ओगावा ने कहा कि विमान यामागुची प्रान्त में ‘अमेरिकी मरीन कॉर्प एयर स्टेशन इवाकुनी’ से रवाना हुआ था और ओकिनावा के कडेना एयर बेस के रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि ऑस्प्रे ने दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले याकुशिमा हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग करने का प्रयास किया था।

Advertisement
First Published - November 29, 2023 | 4:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement