facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका ने किए निकारागुआ के 100 से अधिक अधिकारियों के वीजा रद्द, राष्ट्रपति डेनियल के समर्थन में उठाए कदम

Advertisement

अमेरिकी विदेश विभाग ने पहले भी निकारागुआ के शीर्ष अधिकारियों के साथ ही विपक्षी नेताओं तथा सांसदों को सजा सुनाने वाले न्यायाधीशों के वीजा रद्द किए थे

Last Updated- August 20, 2023 | 5:51 PM IST
US Visa Passport

अमेरिका के विदेश विभाग ने निकारागुआ के राष्ट्रपति डेनियल ओर्टेगा की सरकार का समर्थन करने के लिए मध्य अमेरिकी देश के 100 से अधिक अधिकारियों पर शनिवार को वीजा पाबंदियां लगायीं।

विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि उनके कार्यालय ने ‘‘निकारागुआ के उन 100 अधिकारियों पर वीजा पाबंदियां लगाने के लिए कदम उठाए हैं जिन्होंने निकारागुआ के नागरिकों के मानव अधिकारों का दमन किया और लोकतंत्र को कमजोर किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम सरकार से बिशप रोलैंडो अल्वारेज तथा अनुचित तरीके से हिरासत में लिए सभी लोगों को बिना किसी शर्त के तत्काल रिहा करने की मांग करते हैं।’’ निकारागुआ सरकार के कटु आलोचक बिशप रोलैंडो अल्वारेज को सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की कथित तौर पर मदद करने के लिए ओर्टेगा सरकार ने जेल में डाल दिया है। उन्हें 26 साल की सजा सुनायी गयी है।

ओर्टेगा ने 2021 के चुनाव में लगातार चौथी बार जीतने के लिए विपक्ष के कई नेताओं को भी जेल में डाल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने पहले भी निकारागुआ के शीर्ष अधिकारियों के साथ ही विपक्षी नेताओं तथा सांसदों को सजा सुनाने वाले न्यायाधीशों के वीजा रद्द किए थे।

Advertisement
First Published - August 20, 2023 | 5:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement