facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US कैपिटल हिंसा: ‘हाउस जनवरी 6 समिति’ ने ट्रंप के खिलाफ आरोप दायर करने की सिफारिश की

Advertisement

समिति ने पूर्व राष्ट्रपति की जवाबदेही तय करने का आग्रह भी किया।

Last Updated- December 20, 2022 | 2:48 PM IST
Donald Trump

अमेरिकी संसद परिसर (कैपिटल हिल) में 2021 में हुए हमले की जांच कर रही ‘हाउस जनवरी 6 समिति’ ने सोमवार को न्याय मंत्रालय से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ आपराधिक आरोप लगाने का आग्रह किया।

समिति ने पूर्व राष्ट्रपति की जवाबदेही तय करने का आग्रह भी किया। कांग्रेस के इतिहास में अभी तक की सबसे गहन जांच के बाद समिति ने ट्रंप और उनके सहयोगियों के खिलाफ आपराधिक आरोपों की सिफारिश की।

समिति में सात डेमोक्रेट और दो रिपब्लिकन सांसद शामिल हैं। समिति ने अपनी अंतिम रिपोर्ट का एक लंबा सारांश भी जारी किया, जिसमें निष्कर्ष निकाला गया कि ट्रंप ने चुनाव के नतीजे पलटने के लिए ‘‘ व्यापक स्तर पर साजिश रची।’’

गौरतलब है कि ट्रंप ने तीन नवंबर 2020 को हुए राष्ट्रपति चुनाव में हार स्वीकार नहीं की थी और उन्होंने चुनाव में धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। ट्रंप के इन आरोपों के बीच उनके समर्थकों ने छह जनवरी को संसद भवन परिसर में कथित तौर पर हिंसा की थी।

समिति ने जिन चार आरोपों के तहत ट्रंप के खिलाफ मुकदमा चलाने का आग्रह किया है वे आधिकारिक कार्यवाही में बाधा डालना, अमेरिका को धोखा देने की साजिश रचना, झूठे बयान देना और किसी विद्रोह को भड़काना या उसमें मदद करना है।

हालांकि, समिति के सुझावों को लेकर न्याय मंत्रालय पर कानूनी कार्यवाही का कोई दबाव नहीं है, क्योंकि संघीय अभियोजक पहले से ही अपनी जांच कर रहे हैं और वे ही ट्रंप के खिलाफ मुकदमा चलाने को लेकर अंतिम फैसला लेंगे।

Advertisement
First Published - December 20, 2022 | 11:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement