facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US China Conflict: ड्रैगन की नयी चाल, अमेरिका की सीमा से मात्र 100 मील की दूरी पर खोल रहा जासूसी केंद्र

Advertisement
Last Updated- June 09, 2023 | 4:38 PM IST
India's own strategy in view of the possibility of US-China trade war अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध की आशंका को देखते हुए भारत की अपनी रणनीति

अमेरिका और चीन में लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच ड्रैगन एक बड़ा स्पाई सेंटर (Spy Centre) खोलने जा रहा है। इस साल की शुरुआत में चीन ने कथित तौर पर एक जासूसी गुब्बारा भी उड़ाया था जिस लेकर जमकर बवाल हुआ था।

US इंटेलिजेंस ​की एक रिपोर्ट की माने तो चीन जल्द ही क्यूबा (Cuba) में एक जासूसी केंद्र खोल रहा है और यह केंद्र अमेरिका के शहर फ्लोरिडा से मात्र 100 मील की दूरी पर मौजूद एक द्वीप पर लगाया जाएगा।

अमेरिकी मीडिया कंपनी CNN की खबर के अनुसार, क्यूबा ने चीन की इलेक्ट्रॉनिक ईव्सड्रॉपिंग फैसिलिटी को स्थापित करने के लिए सहमति दे दी है। इसके बाद ही चीन और क्यूबा जासूसी केंद्र को लेकर एक समझौते पर पहुंच गए हैं।

इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट के अधिकारियों का यहां तक कहना है कि चीन इसके लिए क्यूबा को अरबों डॉलर का भुगतान भी करने को तैयार है। इस तरह से चीन अमेरिका पर अपनी पैनी निगाह रखेगा।

रिपोर्ट्स की माने तो यह जासूसी केंद्र अमेरिका के फ्लोरिडा शरह से केवल 100 मील की दूरी पर स्थापित किया जा सकता है।

क्यूबा ने इन ख़बरों का किया खंडन

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि चीन ने जासूसी केंद्र को बनाना शुरू कर दिया है या नहीं। हालांकि, इन सारे दावों का क्यूबा के उप विदेश मंत्री कार्लोस फर्नांडीज डी कोसियो ने खंडन किया है। उनका कहना है कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

बता दें कि इससे पहले भी एक जासूसी गुब्बारे को लेकर चीन और अमेरिका के बीच विवाद छिड़ गया था। तब अमेरिकी सरकार ने उसे गुब्बारे को गिरा दिया था। हालांकि, चीन से इसे एक सामान्य गुब्बारा बताया था।

 

Advertisement
First Published - June 9, 2023 | 4:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement