facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत की G20 अध्यक्षता विश्व शक्ति के रूप में उभरने का प्रमाण: अमेरिकी सांसद रो खन्ना

Advertisement

अमेरिकी सांसद ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन सितंबर में यहां आ रहे हैं और हम भारत-अमेरिका के रिश्ते को 21वीं सदी के सबसे महत्त्वपूर्ण रिश्तों में से एक बनाने जा रहे हैं

Last Updated- August 14, 2023 | 11:32 PM IST
India's G20 presidency is proof of its rise as world power: US Congressman

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने सोमवार को कहा कि अमेरिका, भारत के साथ अपने संबंधों को 21वीं सदी के सबसे महत्त्वपूर्ण रिश्तों में से एक बनाने के लिए उसके साथ अपनी भागीदारी का विस्तार जारी रखेगा।

भारत की यात्रा पर आए अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य खन्ना ने कहा कि अहम प्रौद्योगिकियों और रक्षा के क्षेत्रों में भारत और अमेरिका के बीच मजबूत सहयोग न केवल दोनों देशों, बल्कि पूरे विश्व के लिए फायदेमंद होगा। खन्ना और सांसद माइकल वॉल्ट्स भारत में अमेरिकी कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। ये दोनों भारत तथा भारतीय अमेरिकियों पर द्विदलीय अमेरिकी कॉकस के सह-अध्यक्ष हैं।

खन्ना ने कहा, ‘भारत-अमेरिका के संबंध पहले कभी इतने मजबूत नहीं रहे। यह संबंध रक्षा सहयोग, आर्थिक सहयोग, प्रौद्योगिकी सहयोग और जलवायु सहयोग पर बन रहे है।’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की हाल की यात्रा को बहुत सफल बताया।

उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री की अमेरिकी यात्रा सफल रही। राष्ट्रपति जो बाइडन सितंबर में यहां आ रहे हैं। हम इसे 21वीं सदी के सबसे महत्त्वपूर्ण रिश्तों में से एक बनाने जा रहे हैं।’

उन्होंने समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में भी भारत-अमेरिका के बढ़ते सहयोग की प्रशंसा की। अमेरिकी सांसद ने कहा, ‘मुझे यह देखकर बहुत प्रसन्नता हुई कि भारतीय नौसेना यह सुनिश्चित करने के लिए अमेरिकी नौसेना के साथ अभ्यास कर रही है कि अरब सागर जहाजों के निर्बाध आवागमन के लिए सुरक्षित रहे।’

Advertisement
First Published - August 14, 2023 | 11:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement