facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने पाकिस्तान सेना के प्रमुख से बात की

Advertisement

‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार यह दूसरी बार है जब जनरल मुनीर और अमेरिकी रक्षा मंत्री ने फोन पर बात की है।

Last Updated- October 04, 2023 | 6:46 PM IST
US Defense Minister Lloyd Austin

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने पाकिस्तान सेना के प्रमुख जनरल असीम मुनीर से बात की और पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों की घटनाओं में वृद्धि के बीच ‘‘पारस्परिक हित के मुद्दों और हाल के क्षेत्रीय घटनाक्रम’’ पर विचार-विमर्श किया।

दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई बातचीत

अमेरिकी रक्षा विभाग ने वाशिंगटन में कहा कि रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने मंगलवार को पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल मुनीर से फोन पर बात की। पेंटागन के प्रेस सचिव ब्रिगेडियर जनरल पैट्रिक राइडर ने शीर्ष अधिकारियों के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत की पुष्टि की और कहा, ‘‘उन्होंने आपसी हित से जुड़े मुद्दों और हाल के क्षेत्रीय घटनाक्रम पर चर्चा की।’’

‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार यह दूसरी बार है जब जनरल मुनीर और अमेरिकी रक्षा मंत्री ने फोन पर बात की है। खबर के अनुसार आखिरी बार उन्होंने इस साल जनवरी में बात की थी, जब अमेरिकी रक्षा मंत्री ने जनरल मुनीर को सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने पर बधाई देने के लिए फोन किया था।

चर्चा के बारे में विवरण जारी नहीं किया गया

‘डॉन न्यूज’ की खबर के अनुसार पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा, ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ ने अभी तक इस संबंध में कोई बयान नहीं दिया है। अमेरिका और पाकिस्तान ने भी इस चर्चा के बारे में विवरण जारी नहीं किया है।

‘डॉन न्यूज’ के अनुसार, ‘‘पिछले साल नवंबर में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) द्वारा पाकिस्तान सरकार के साथ अपना संघर्ष विराम समाप्त करने के बाद, पाकिस्तान में, विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि हुई है।’’

Advertisement
First Published - October 4, 2023 | 6:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement