facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US Deporting Indian Migrants: 119 भारतीयों को लेकर आ रहा एक और विमान, इस दिन अमृतसर में लैंड होगी फ्लाइट

Advertisement

ट्रंप प्रशासन ने भारतीयों को हथकड़ियों और बेड़ियों में जकड़कर एक सैन्य विमान से उनके देश वापस भेजा था, जिससे भारत में आक्रोश फैल गया था।

Last Updated- February 15, 2025 | 12:22 PM IST
US Tariffs on India

US Deporting Indian Migrants: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के दो दिवसीय अमेरिकी दौरे के समाप्त होने के अगले ही दिन ट्रंप प्रशासन अवैध प्रवासी भारतीयों की दूसरी खेप को डिपोर्ट करने वाला है। अमेरिकी सैन्य परिवहन विमान सी-17 ग्लोबमास्टर III करीब 119 भारतीय नागरिकों को लेकर 15 फरवरी को अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विमान के शनिवार रात करीब 10 बजे हवाईअड्डे पर उतरने की उम्मीद है। यह दूसरी बार होगा, जब डोनाल्ड ट्रंप के पिछले महीने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद भारतीयों को निर्वासित किया जाएगा। इससे पहले, अमेरिका का एक सैन्य विमान भारत के विभिन्न राज्यों के 104 ‘‘अवैध प्रवासियों’’ को लेकर अमृतसर पहुंचा था।

पंजाब को बदनाम कर रही सरकार- भगवंत मान

ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत इन लोगों को भारत निर्वासित किया था। इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘‘अवैध’’ भारतीय प्रवासियों को लेकर एक और विमान के अमृतसर हवाई अड्डे पर आने की संभावना पर शुक्रवार को सवाल उठाया और केंद्र सरकार पर पंजाब को बदनाम करने का आरोप लगाया।

इन राज्यों के रहने वाले हैं ये 110 भारतीय

अमेरिका के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जब तक सभी ‘‘अवैध प्रवासियों’’ को उनके देश वापस नहीं भेज दिया जाता, तब तक निर्वासन की प्रक्रिया जारी रहेगी। सूत्रों के अनुसार, निर्वासित लोगों में पंजाब के 67, हरियाणा के 33, गुजरात के आठ, उत्तर प्रदेश के तीन, राजस्थान और महाराष्ट्र के दो-दो तथा जम्मू-कश्मीर एवं हिमाचल प्रदेश का एक-एक व्यक्ति शामिल है।

अमेरिका में हैं करीब 18,000 अवैध प्रवासी भारतीय

ट्रंप ने अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़े निर्वासन अभियान (deportation campaign) का वादा किया था, और यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम इन्फोर्समेंट (ICE) ने 15 लाख लोगों की एक प्रारंभिक सूची तैयार की है, जिसमें लगभग 18,000 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं जो बिना दस्तावेजों के अमेरिका में रहते हैं।

Also read: India-US Energy: भारत-अमेरिका की ऊर्जा साझेदारी मजबूत, एलएनजी और परमाणु सहयोग पर जोर 

अवैध प्रवासियों को वापस लेने को तैयार भारत

यह प्रक्रिया ऐसे समय में की जा रही है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की यात्रा के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर आव्रजन सहित कई अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। मोदी ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान सत्यापित भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी में सहयोग की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की लेकिन साथ ही प्रवासियों का शोषण करने वाले मानव तस्करी नेटवर्क से निपटने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

भारतीयों को हथकड़ियों और बेड़ियों में जकड़ने पर देश में आक्रोश

ट्रंप प्रशासन ने भारतीयों को हथकड़ियों और बेड़ियों में जकड़कर एक सैन्य विमान से उनके देश वापस भेजा था, जिससे भारत में आक्रोश फैल गया था। अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन ने इस व्यवहार का बचाव करते हुए कहा है कि यह एक मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल है जिसका उपयोग निर्वासितों को ले जाने वाली उड़ानों में किया जाता है ताकि लोग भागने या कोई बाधा पैदा की कोशिश न कर सकें। हालांकि, आलोचकों का तर्क है कि यह तरीका विशेषकर उन व्यक्तियों के लिए अमानवीय है जिन्होंने आव्रजन के नियमों के उल्लंघन के अलावा कोई अपराध नहीं किया है।

(एजेंसी के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - February 15, 2025 | 10:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement