facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका ने अलास्का के ऊपर हवाई क्षेत्र में मौजूद अज्ञात वस्तु को किया नष्ट

Advertisement

अभी यह जानकारी नहीं है कि यह वस्तु कहां से आई थी

Last Updated- February 11, 2023 | 9:08 AM IST
joe biden

अमेरिका के एक लड़ाकू विमान ने अलास्का के उत्तरी तट के पास करीब 40,000 फुट की ऊंचाई पर उड़ रही छोटी कार के आकार की एक वस्तु को राष्ट्रपति जो बाइडन के आदेश पर शुक्रवार को नष्ट कर दिया।

पेंटागन के प्रेस सचिव ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने बताया कि यह वस्तु सबसे पहले बृहस्पतिवार को अमेरिकी हवाई क्षेत्र में नजर आई थी। अभी यह जानकारी नहीं है कि यह वस्तु कहां से आई थी।

उन्होंने कहा कि इससे ‘‘असैन्य हवाई यातायात को खतरा’’ था।

राइडर ने कहा, ‘‘अमेरिकी नॉदर्न कमान अब इस वस्तु का मलबा तलाशने का काम शुरू कर रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एफ-22 लड़ाकू विमान ने वस्तु को नष्ट करने के लिए एआईएम-9एक्स मिसाइल दागी।”

इससे एक सप्ताह पहले ही अमेरिका ने अटलांटिक महासागर में दक्षिण कैरोलाइना के तट के पास एक चीनी जासूसी गुब्बारे को नष्ट किया था, जिसने 30 जनवरी को अमेरिकी हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया था।

चीन ने स्वीकार किया है कि यह गुब्बारा उसका था लेकिन उसने इस बात से इनकार किया कि इसका मकसद जासूसी करना था। चीन का कहना है कि इसका उद्देश्य मौसम संबंधी जानकारी जुटाना था।

राइडर ने अलास्का के ऊपर दिखी अज्ञात वस्तु के बारे में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘राष्ट्रपति के निर्देश पर अमेरिकी नॉदर्न कमान के लड़ाकू विमान ने अलास्का के उत्तरी तट के पास अत्यधिक ऊंचाई पर उड़ रही वस्तु को आज अपराह्न एक बजकर 45 मिनट पर नष्ट कर दिया।’’

उन्होंने कहा कि इस वस्तु का आकार किसी छोटी कार जितना था और यह पहले नष्ट किए गए जासूसी गुब्बारे के आकार से मिलती-जुलती नहीं थी।

अज्ञात वस्तु को नष्ट किए जाने की खबर सबसे पहले व्हाइट हाउस ने दी।

अलास्का के गवर्नर माइक डनलीवी ने कहा कि शुक्रवार को नष्ट की गई अज्ञात वस्तु के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं।

Advertisement
First Published - February 11, 2023 | 9:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement