facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका: भारतीय मूल के दो इंजीनियर के खिलाफ जातिगत भेदभाव का मामला खारिज

Advertisement

सिस्को और सीआरडी के बीच दो मई को इस संबंध में मध्यस्थता बैठक होनी है

Last Updated- April 11, 2023 | 12:36 PM IST
America

कैलिफोर्निया नागरिक अधिकार विभाग (सीआरडी) ने सीस्को कंपनी में कार्यरत भारतीय मूल के दो इंजीनियर के खिलाफ जातिगत भेदभाव का मामला खारिज कर दिया है। सिस्को और सीआरडी के बीच दो मई को इस संबंध में मध्यस्थता बैठक होनी है।

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (एचएएफ) के कार्यकारी निदेशक सुहाग शुक्ला ने कहा, ‘‘भारतीय मूल के दो अमेरिकी नागरिक करीब तीन साल से अंतहीन जांच के भयावह अनुभव का सामना कर रहे थे।

सीआरडी ने उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाते हुए उन पर जातिगत भेदभाव के आरोप लगाए और और मीडिया में उन्हें इसके लिए दोषी ठहराया गया, जिसके कारण उन्हें ऑनलाइन अपमान का सामना करना पड़ा।’’

शुक्ला ने कहा, “ हमें खुशी है कि (सुंदर) अय्यर और (रमण) कोम्पेला के साथ हमारे दृष्टिकोण को भी सही ठहराया गया है।”

एचएएफ ने ‘यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट’ में याचिका दायर कर दावा किया था कि सिस्को और इंजीनियरों के खिलाफ कैलिफोर्निया में रहने वाले हिंदुओं के नागरिक अधिकारों के उल्लंघन से संबंधित सीआरडी का मामला ‘‘असंवैधानिक और गलत’’ है।

अदालत में दी गई जानकारी के अनुसार, अय्यर पर जाति के आधार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था, जबकि इस बात के सबूत हैं कि उन्होंने ‘‘जॉन डो’’ नामक दलित को अच्छे शुरुआती पैकेज पर भर्ती किया था।

सीआरडी ने यह मुकदमा डो की ओर से ही दायर किया था। कोलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका ने भी मामला खारिज होने के फैसले का स्वागत किया है।

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 9:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement