facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US: Donald Trump कोर्ट में हुए पेश, 2020 के चुनाव नतीजों को पलटने के आरोपों से किया इनकार

Advertisement

Donald Trump को अब अमेरिकी जिला न्यायाधीश तान्या छुटकन की अदालत में 28 अगस्त को पेश होना है।

Last Updated- August 04, 2023 | 1:47 PM IST
US former President Donald Trump

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (America former President Donald Trump) ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को बदलने के प्रयास करने संबंधी आरोपों को मानने से इनकार कर दिया। ट्रंप यहां की एक संघीय अदालत में पेश हुए।

अगले वर्ष राष्ट्रपति पद के चुनाव में खड़े होने की तैयारी कर रहे हैं Trump

उन्होंने भारतीय मूल के अमेरिकी न्यायाधीश मजिस्ट्रेट मोक्षिला उपाध्याय की अदालत में ‘जुर्म स्वीकार नहीं करने संबंधी याचिका दाखिल की है। ट्रंप अगले वर्ष होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में खड़े होने की तैयारी कर रहे हैं। वह वाहनों के बड़े काफिले के साथ अदालत परिसर पहुंचे। सुनवाई शुरू होने पर न्यायाधीश उपाध्याय ने प्रश्न किया, ‘‘ एक से चार तक के आरोपों पर ट्रंप का क्या कहना है?’’

इस पर अपने वकीलों से घिरे ट्रंप ने कहा, ‘‘कोई अपराध नहीं किया।’’ न्यायाधीश ने ट्रंप को बताया कि उन्हें जाने दिया जाएगा लेकिन इन शर्तों के साथ कि उन्हें जब भी अदालत में बुलाया जाएगा, उन्हें उपस्थित होना होगा।

ये भी पढ़ें : विवादों में घिरे Donald Trump ने इस साल कानूनी फीस पर खर्च किए 40 मिलियन डॉलर

ट्रंप को अब अमेरिकी जिला न्यायाधीश तान्या छुटकन की अदालत में 28 अगस्त को पेश होना है, लेकिन उनके पास व्यक्तिगत तौर पर पेशी से छूट का विकल्प मौजूद है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ 2020 के चुनाव में उनकी हार संबंधी परिणाम को पलटने के प्रयास करने के संबंध में संघीय अदालत ने चार आरोप तय किए। इस साल यह तीसरी बार है जब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ आपराधिक अभियोग तय किए गए हैं।

अमेरिका के न्याय विभाग के विशेष अधिवक्ता ने 45 पन्नों का अभियोग पत्र जमा किया था जिसपर ग्रैंड ज्यूरी ने महीनों तक सुनवाई की और ट्रंप के कुछ करीबियों के बयान दर्ज किए ताकि पता लगा सके कि उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के तत्कालीन उम्मीदवार जो बाइडन से मिली हार को बदलने के लिए किस तरह की कोशिश की।

ट्रंप पर लगे थे ये आरोप

बाइडन ने उक्त चुनाव में जीत के बाद जनवरी 2021 में राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। ट्रंप (77) के खिलाफ अमेरिका को धोखा देने की साजिश रचने, गवाहों से छेड़छाड़ करने, नागरिकों के अधिकारों के खिलाफ साजिश रचने और आधिकारिक प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश का अभियोग तय किया गया है।

ये भी पढ़ें : Donald Trump की मुश्किलें और बढ़ीं, गोपनीय दस्तावेजों पर कब्जा जमाने के मामले में नए आरोप लगे

अमेरिका के 2020 राष्ट्रपति चुनाव के फैसले को बदलने की नियत से छह जनवरी 2021 को जब संसद बाइडन की जीत की पुष्टि करने वाली थी उस दिन ट्रंप के समर्थकों ने ‘यूएस कैपिटल’ (अमेरिकी संसद भवन) पर हमला किया था।

अभियोग पत्र में कहा गया, ‘‘हार के बावजूद प्रतिवादी (ट्रंप) सत्ता में बने रहने को प्रतिबद्ध था। इसलिए तीन नवंबर 2020 को चुनाव के दिन से करीब दो महीने से अधिक समय तक प्रतिवादी ने झूठ फैलाया कि चुनाव के नतीजे फर्जी हैं और वास्तव में उसने जीत दर्ज की है। ये दावे गलत थे और प्रतिवादी यह जानता था।’’

ट्रंप ने अपने बयान में समर्थकों से कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया गया और उनपर लगे आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। ट्रंप ने उन आरोपों को भी खारिज कर दिया कि 2020 के चुनाव के बाद उन्होंने कुछ गलत किया था।

ये भी पढ़ें : Fitch ने अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग को घटाकर एए+ किया, जानें क्या है इसके मायने ?

Advertisement
First Published - August 4, 2023 | 1:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement