facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US Earthquake: अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी इलाके में भूकंप के झटके, इमारतें हिलीं

Advertisement

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 4.8 मापी गयी और इसका केंद्र न्यूयॉर्क से करीब 45 मील पश्चिम में स्थित न्यूजर्सी के लेबनान के समीप पाया गया।

Last Updated- April 05, 2024 | 9:43 PM IST
Earthquake Today

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने कहा कि शुक्रवार सुबह घनी आबादी वाले न्यूयॉर्क सिटी महानगर क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बीच, भूकंप के कारण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक में थोड़ी देर के लिए व्यवधान पैदा हुआ। निवासियों ने बताया कि उन्होंने पूर्वी तट पर समुद्र में ऊंची लहरें उठती हुए देखी।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 4.8 मापी गयी और इसका केंद्र न्यूयॉर्क से करीब 45 मील पश्चिम में स्थित न्यूजर्सी के लेबनान के समीप पाया गया। न्यूयॉर्क सिटी के दमकल विभाग ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह करीब साढ़े 10 बजे महसूस हुए और विभाग को इमारतों के हिलने की खबरें मिल रही हैं। उसने बताया कि अभी नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

मैनहट्टन, ब्रुकलिन, कैलिफोर्निया, बाल्टीमोर, फिलाडेल्फिया, कनेक्टिकट और पूर्वी तट के अन्य इलाकों में निवासियों ने भूकंप के झटके महसूस किए। न्यूयॉर्क के राज्यपाल कैथी होचुल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि पूरे राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

होचुल ने कहा, ‘‘मेरी टीम भूकंप के असर और उससे संभावित नुकसान का आकलन कर रही है तथा हम बाद में जनता को इसकी जानकारी देंगे।’’ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में पश्चिम एशिया में स्थिति पर चर्चा हो रही थी और कमरे में बैठे राजनयिको के भूकंप के झटके महसूस करने के बाद इसमें थोड़ी देर के लिए व्यवधान आया।

Advertisement
First Published - April 5, 2024 | 9:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement