facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US election 2024: हेली ने फरवरी में 1.2 करोड़ डॉलर जुटाए, Murkowski बनीं पहली सीनेटर समर्थक

Advertisement

हेली का कहना है कि वह तीसरी पार्टी के उम्मीदवार या निर्दलीय के तौर पर चुनाव में उतरने के बारे में नहीं सोच रहीं और वह पूरी तरह से रिपब्लिकन नेता हैं।

Last Updated- March 02, 2024 | 8:48 AM IST
Republican presidential candidate and former U.S. Ambassador to the United Nations Nikki Haley attends an event for the DC Republican Party, in Washington
Republican presidential candidate and former U.S. Ambassador to the United Nations Nikki Haley

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की दावेदार निक्की हेली के प्रचार अभियान दल ने फरवरी में 1.2 करोड़ डॉलर का चंदा जुटाए जाने की घोषणा की और सांसद लीसा मुर्कोव्स्की के भारतीय-अमेरिकी नेता का समर्थन करने के साथ ही हेली को अपनी पहली सीनेटर समर्थक मिल गईं।

रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की दौड़ में हेली (51) को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (77) से कड़ी टक्कर मिल रही है और वह अभी तक एक भी प्राइमरी चुनाव नहीं जीत पाई हैं लेकिन हेली का कहना है कि वह तीसरी पार्टी के उम्मीदवार या निर्दलीय के तौर पर चुनाव में उतरने के बारे में नहीं सोच रहीं और वह पूरी तरह से रिपब्लिकन नेता हैं।

हेली ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर खड़े होने को लेकर मैंने कभी कोई बात नहीं की।’’

उन्होंने वाशिंगटन डीसी में अपने समर्थकों से कहा, ‘‘जब मैं दौड़ में उतरी थी… तब 14 प्रतिभागी थे। मैंने 12 लोगों को हराया। मुझे बस एक और को पीछे छोड़ना है।’’

इस बीच, हेली को अलास्का से सीनेटर लीसा मुर्कोव्स्की का समर्थन मिला। मुर्कोव्स्की हेली को समर्थन देने वाली पहली सीनेटर हैं। मुर्कोव्स्की ने कहा, ‘‘मुझे निक्की हेली को समर्थन देते हुए बहुत खुशी हो रही है।

अमेरिका को अपने अगले राष्ट्रपति के रूप में सही मूल्यों, जोश और निर्णय लेने की क्षमता वाले किसी व्यक्ति की आवश्यकता है और इस दौड़ में उनसे बेहतर कोई नहीं है।’’ हेली ने उन्हें समर्थन देने के लिए मुर्कोव्स्की को धन्यवाद दिया।

हेली के प्रचार अभियान दल ने घोषणा की कि भारतीय-अमेरिकी नेता ने फरवरी में 1.2 करोड़ डॉलर चंदा जुटाया जबकि जनवरी में उन्होंने अब तक का सर्वाधिक 1.65 करोड़ डॉलर का चंदा जुटाया था।

Advertisement
First Published - March 2, 2024 | 8:48 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement