facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US election 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने साउथ कैरोलाइना का प्राइमरी चुनाव जीता

Advertisement

पिछले राष्ट्रपति चुनाव में भी इस प्राइमरी चुनाव ने बाइडन को पार्टी उम्मीदवार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Last Updated- February 04, 2024 | 10:03 AM IST
बाइडन ने कहा कि युद्ध के प्रति नेतन्याहू का रवैया एक गलती है, दोनों सहयोगियों के बीच दरार बढ़ी , Biden said that Netanyahu's attitude towards war is a mistake, the rift between the two allies increased
Representative Image

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश में राष्ट्रपति पद के लिए इस साल होने वाले चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया के तहत कराए गए साउथ कैरोलाइना प्राइमरी चुनाव में आसानी से जीत हासिल कर ली।

बाइडन ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार बनने के अन्य दावेदारों-मिनेसोटा से सांसद डीन फिलिप्स और लेखिका मैरिएन विलियम्सन को शनिवार को हुए प्राइमरी चुनाव में हरा दिया।

बाइडन ने जीत हासिल करने के बाद कहा, ‘‘साउथ कैरोलाइना के मतदाताओं ने 2020 में राजनीतिक विश्लेषकों को गलत साबित किया था, उन्होंने हमारे प्रचार अभियान में नई जान फूंकी थी और हमें राष्ट्रपति पद जीतने की राह पर आगे बढ़ाया था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब 2024 में भी साउथ कैरोलाइना के लोगों ने अपनी पसंद बता दी है। मुझे इस बात पर कोई संदेह नहीं है कि आपने हमें राष्ट्रपति पद का चुनाव फिर से जीतने और (पूर्व राष्ट्रपति) डोनाल्ड ट्रंप को फिर से हराने की राह पर अग्रसर किया है।’’

पिछले राष्ट्रपति चुनाव में भी इस प्राइमरी चुनाव ने बाइडन को पार्टी उम्मीदवार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

अमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति पद के चुनाव होने है और इससे पहले डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी अपने-अपने उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया से गुजर रही हैं।

Advertisement
First Published - February 4, 2024 | 10:03 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement