facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US Election: डोनाल्ड ट्रंप की संभावित उपराष्ट्रपति की सूची में रामास्वामी का नाम भी शामिल

Advertisement

ट्रंप ने एक अन्य भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली का नाम नहीं लिया जो अभी भी दौड़ में हैं।

Last Updated- February 21, 2024 | 8:42 PM IST
डोनाल्ड ट्रंप की संभावित उपराष्ट्रपति की सूची में रामास्वामी का नाम भी शामिल , US Election: Ramaswamy's name also included in Donald Trump's list of possible Vice Presidents

US Election: जैव प्रौद्योगिकी उद्यमी से राजनीतिक नेता बने भारतीय-अमेरिकी विवेक रामास्वामी उन नामों में शामिल हैं जिन्हें पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप 2024 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपने संभावित साथी यानी उपराष्ट्रपित के रूप में विचार कर रहे हैं।

पोलिटिको डाट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, फॉक्स न्यूज ‘टाउन हॉल’ कार्यक्रम के दौरान मेजबान ने मंगलवार को ट्रंप से उपराष्ट्रपति पद लिए उनकी पसंद के छह संभावित विकल्पों के बारे में पूछा। इस पर ट्रंप ने दक्षिण कैरोलिना के सीनेटर टिम स्कॉट, फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस, हवाई की पूर्व सांसद तुलसी गेबार्ड, विवेक रामास्वामी, फ्लोरिडा के प्रतिनिधि बायरन डोनाल्ड्स और साउथ डकोटा की गवर्नर क्रिस्टी नोएम नाम लिया।

ट्रंप(77) ने एक अन्य भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली का नाम नहीं लिया जो अभी भी दौड़ में हैं। रामास्वामी (38) जनवरी के बीच में आयोवा कॉकस में अपने खराब प्रदर्शन के बाद न केवल रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में पीछे हट गए थे बल्कि इसके विजेता ट्रंप का समर्थन भी उन्होंने किया था।

फॉक्स न्यूज टाउन हॉल इवेंट की मेजबान लौरा इंग्राहम ने जब उनसे पूछा, “क्या वे सभी आपकी सूची में हैं?” ट्रंप ने कहा, ”वे सब सूची में हैं। ईमानदारी से कहूं तो वे सभी लोग अच्छे हैं। वे सभी अच्छे हैं और मजबूत हैं।” रामास्वामी ने इससे पहले अगस्त 2023 में रिपब्लिकन नामांकन नहीं होने की सूरत में ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति की दौड़ में शामिल होने का संकेत दिया था।

Advertisement
First Published - February 21, 2024 | 8:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement