facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US Election Results 2024: Trump से हारने के बाद भावुक हुईं Kamala Harris, अपने समर्थकों से कही ये बात

Advertisement

कमला हैरिस ने इस चुनावी अभियान में भाग लेने वाले अपने समर्थकों से आग्रह किया कि वे इस यात्रा को प्रेरणा के रूप में लें और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाएं।

Last Updated- November 07, 2024 | 10:25 AM IST
Democratic presidential nominee U.S. Vice President Kamala Harris delivers speech conceding 2024 U.S. Presidential Election to President-elect Trump at Howard University in Washington
Democratic presidential nominee U.S. Vice President Kamala Harris delivers speech conceding 2024 U.S. Presidential Election to President-elect Trump at Howard University in Washington

US Election Results 2024: राष्ट्रपति चुनाव में डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) से हार स्वीकार करने के तुरंत बाद, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अपने समर्थकों से चुनाव परिणामों को स्वीकार करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने रिपब्लिकन नेता को सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण का वचन भी दिया।

भावुक हुईं कमला हैरिस

हॉवर्ड विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा कमला हैरिस (60) ने अपने संबोधन में भावुकता के साथ कहा, “अमेरिका के प्रति किए गए वादे की रोशनी हमेशा जलती रहेगी।” उन्होंने इस चुनावी अभियान में भाग लेने वाले अपने समर्थकों से आग्रह किया कि वे इस यात्रा को प्रेरणा के रूप में लें और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाएं।

समर्थकों का उत्साहवर्धन करते हुए हैरिस ने कहा, “आज मेरा दिल भरा हुआ है। आपने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं आभारी हूं। मेरे दिल में अपने देश के लिए प्रेम और दृढ़ संकल्प है।” हैरिस ने इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने और चुनाव के परिणामों को शांतिपूर्वक स्वीकार करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: US Elections: अमेरिका में फिर चला ‘ट्रंप’ कार्ड, भारत के लिए व्यापारिक नीतियों में नया तनाव संभव

लोकतंत्र का सम्मान करें

हैरिस ने स्पष्ट किया कि चुनाव के परिणाम वह नहीं थे, जिनकी उन्होंने और उनके समर्थकों ने अपेक्षा की थी। फिर भी, उन्होंने कहा कि चुनावी नतीजों को स्वीकार करना लोकतंत्र की मूलभूत पहचान है। उन्होंने कहा, “मैं जानती हूं कि लोग इस समय कई तरह की भावनाओं को महसूस कर रहे हैं, लेकिन हमें चुनाव के नतीजों का सम्मान करना चाहिए।”

ट्रंप को दी बधाई, शांतिपूर्ण हस्तांतरण का वादा

कमला हैरिस ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से बात कर उन्हें जीत की बधाई दी और वादा किया कि सत्ता का हस्तांतरण शांतिपूर्ण ढंग से किया जाएगा। हैरिस ने कहा, “हमारी निष्ठा किसी व्यक्ति या पार्टी के प्रति नहीं, बल्कि अमेरिका के संविधान के प्रति है।”

लड़ाई रखेंगी जारी

अंत में, हैरिस ने अपने समर्थकों से आग्रह किया कि वे देश के मूलभूत सिद्धांतों की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखें। उन्होंने कहा, “इस चुनाव को मैं स्वीकार करती हूं, लेकिन मैं उस संघर्ष को स्वीकार नहीं करती जिसने हमें इस मुहिम में जोड़े रखा।”

ट्रंप की सराहना

डॉनल्ड ट्रंप के प्रचार अभियान के संचार निदेशक स्टीवन चेउंग ने बताया कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने कमला हैरिस के दृढ़ और पेशेवर रवैये की सराहना की। दोनों नेताओं ने देश को एकजुट करने की आवश्यकता पर सहमति जताई।

(भाषा इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 7, 2024 | 10:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement