facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US Elections 2024: अमेरिकी गायिका बियॉन्से ने कमला हैरिस के लिए प्रचार किया

Advertisement

बियॉन्से ने कहा, ‘‘कल्पना कीजिए कि हमारी बेटियां यह देखते हुए बड़े हो रही हैं कि बिना किसी बंधनों के क्या कुछ संभव है। हमें वोट करना चाहिए और हमें आपकी आवश्यकता है।’’

Last Updated- October 26, 2024 | 2:26 PM IST
Kamala Harris
Kamala Harris (File Photo)

मशहूर अमेरिकी अभिनेत्री एवं गायिका बियॉन्से ने राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी कमला हैरिस के लिए शुक्रवार रात को प्रचार करते हुए यहां एक रैली में कहा कि ‘‘मैं यहां किसी सेलिब्रिटी के तौर पर, किसी नेता के तौर पर नहीं आयी हूं, बल्कि मैं यहां एक मां के रूप में आयी हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी मां, जो अपने बच्चों की दुनिया की बहुत परवाह करती है और हमारे सभी बच्चे ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां हमें अपने शरीर पर नियंत्रण की आजादी है, ऐसी दुनिया, जहां हम विभाजित नहीं हैं।’’

बियॉन्से ने कहा, ‘‘कल्पना कीजिए कि हमारी बेटियां यह देखते हुए बड़े हो रही हैं कि बिना किसी बंधनों के क्या कुछ संभव है। हमें वोट करना चाहिए और हमें आपकी आवश्यकता है।’’

बियॉन्से ने मंच पर हैरिस का परिचय देते हुए कहा, ‘‘देवियो और सज्जनो, कृपया अमेरिका की अगली राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का टेक्सास में जोरदार स्वागत करें।” अमेरिकी अभिनेत्री ने इस बार प्रचार करते हुए प्रस्तुति नहीं दी, जबकि 2016 में उन्होंने क्लीवलैंड में हिलेरी क्लिंटन के लिए राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए प्रचार करते हुए प्रस्तुति दी थी।

ह्यूस्टन बियॉन्से का गृह नगर है और उनके 2016 के गीत ‘‘फ्रीडम’’ का हैरिस के प्रचार दल ने इस्तेमाल किया है। बियान्से ने हैरिस को इस गीत का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी थी।

Advertisement
First Published - October 26, 2024 | 2:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement