facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US Elections 2024: अगर हारा, तो 2024 का चुनाव मेरा आखिरी चुनावी मुकाबला होगा- Trump

Advertisement

US Elections 2024: जब पत्रकार शेरिल एटकिसन ने ट्रंप से फिर से राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, मैं (चुनाव नहीं) लड़ पाऊंगा।’’

Last Updated- September 23, 2024 | 9:52 AM IST
Republican presidential nominee and former U.S. President Trump participates in a "Fighting Anti-Semitism in America Event" in Washington
Republican presidential nominee and former U.S. President Trump

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि अगर वह 2024 में व्हाइट हाउस (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय और आवास) में वापसी करने में नाकाम रहते हैं तो उन्हें ‘‘नहीं लगता’’ कि वह 2028 में राष्ट्रपति पद के लिए दोबारा चुनाव लड़ेंगे। जब पत्रकार शेरिल एटकिसन ने ट्रंप से फिर से राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, मैं (चुनाव नहीं) लड़ पाऊंगा।’’

ट्रंप की यह टिप्पणी इसलिए उल्लेखनीय है क्योंकि उन्होंने ‘व्हाइट हाउस’ के लिए चौथी बार दावेदारी की संभावना को खारिज कर दिया है और वह कभी इस संभावना को स्वीकार नहीं करते हैं कि वह वैध रूप से चुनाव हार सकते हैं।

ट्रंप आम तौर पर इसी बात पर जोर देते हैं कि ऐसा (चुनाव में उनकी हार) तभी हो सकता है जब व्यापक पैमाने पर धोखाधड़ी हुई हो। इससे पहले 2020 के चुनाव में भी उन्होंने यही आरोप लगाए थे और 2024 के राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान वह प्रमुखता से इसे उठाते रहे हैं।

राष्ट्रपति जो बाइडन अभी 81 वर्ष के हैं और 2028 में ट्रंप की उम्र बाइडन की वर्तमान उम्र से एक वर्ष अधिक यानी 82 वर्ष होगी। बाइडन ने राष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रक्रिया के तहत जुलाई में ट्रंप के साथ बहस के दौरान अपने निराशाजनक प्रदर्शन के बाद चुनावी दौड़ से अपना नाम वापस ले लिया था।

Advertisement
First Published - September 23, 2024 | 9:52 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement