facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US Elections 2024: मिशेल ओबामा ने मिशिगन में हैरिस के समर्थन में की रैली

Advertisement

ओबामा ने कहा कि कुछ पुरुष विकास की धीमी गति के कारण गुस्से में ट्रंप को मतदान कर सकते हैं, लेकिन ‘‘आपके इस गुस्से का असर बाकी चीजों पर पड़ेगा।’’

Last Updated- October 27, 2024 | 10:21 AM IST
FILE PHOTO: Democratic National Convention (DNC) in Chicago
FILE PHOTO: Former U.S. first lady Michelle Obama greets her husband, former U.S. President Barack Obama

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने पुरुषों से कमला हैरिस का समर्थन करने की अपील की जिससे वह देश की पहली महिला राष्ट्रपति बन सकें।

अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस के समर्थन में मिशिगन में शनिवार को एक रैली में मिशेल ओबामा ने कहा कि यदि डोनाल्ड ट्रंप पुन: राष्ट्रपति बनते हैं तो महिलाओं की जान खतरे में पड़ जाएगी। अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला ने गर्भपात के संवैधानिक अधिकारों को खत्म करने के मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि यह महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है।

ओबामा ने कहा कि कुछ पुरुष विकास की धीमी गति के कारण गुस्से में ट्रंप को मतदान कर सकते हैं, लेकिन ‘‘आपके इस गुस्से का असर बाकी चीजों पर पड़ेगा।’’

मिशेल ओबामा ने कहा, ‘‘अगर आप इस चुनाव में सही व्यक्ति को नहीं चुनते हैं तो आपके गुस्से का खामियाजा आपकी पत्नी, आपकी बेटी, आपकी मां और हम महिलाओं को भुगतना पड़ेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हर पैमाने पर उन्होंने (कमला) ने यह साबित किया है कि वह तैयार हैं। असली सवाल यह है कि एक देश के रूप में क्या हम इस पल के लिए तैयार हैं?’’

ओबामा ने कहा, ‘‘इस झूठ पर विश्वास मत कीजिए कि हम नहीं जानते कि कमला कौन हैं या वह किन अहम मुद्दों पर चुनाव लड़ रही हैं। वह एक ऐसी महिला हैं जो आप सबको समझ सकती हैं।’’ ओबामा के बाद हैरिस ने लोगों को संबोधित किया और वादा किया कि वह उनके (लोगों के) हितों का ध्यान रखेंगी। उन्होंने ट्रंप पर केवल खुद के बारे में सोचने का आरोप लगाया।

हैरिस ने कहा, ‘‘हमारे देश में एक ऐसे राष्ट्रपति की चाहत है जो लोगों के बारे में सोचे, उनको समझे और उनके अधिकारों के लिए लड़े।’’

Advertisement
First Published - October 27, 2024 | 10:21 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement