facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US Elections 2024: साउथ कैरोलाइना प्राइमरी चुनाव के लिए हुआ मतदान, बाजी मार सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप

Advertisement

प्रमुख मीडिया संस्थानों ने अपनी खबर में बताया कि इस जीत के साथ ही ट्रंप को सभी 29 डेलीगेट का समर्थन मिल जाएगा।

Last Updated- February 25, 2024 | 9:33 AM IST
US former President Donald Trump
File Photo

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया के तहत साउथ कैरोलाइना प्राइमरी चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ जिसके कुछ ही मिनट बाद अमेरिकी मीडिया संस्थानों ने अनुमान जताया कि इस प्राइमरी में भी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी प्रतिद्वंद्वी एवं अमेरिकी राजदूत निक्की हेली को हराकर विजयी रहेंगे।

ट्रंप इससे पहले आयोवा, न्यू हैम्पशायर और नेवादा के प्राइमरी चुनाव भी जीत चुके हैं लेकिन साउथ कैरोलाइना की जीत ट्रंप के लिए विशेष महत्व रखती है क्योंकि हेली दो बार यहां की गवर्नर रह चुकी हैं।

प्रमुख मीडिया संस्थानों ने अपनी खबर में बताया कि इस जीत के साथ ही ट्रंप को सभी 29 डेलीगेट (मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले रिपब्लिकन सदस्य) का समर्थन मिल जाएगा।

सीएनएन ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि शेष 21 डेलीगेट का समर्थन कांग्रेशनल जिला परिणामों के आधार पर मिलेगा। राज्य के सात जिलों में से प्रत्येक में जीत पर दावेदार को तीन डेलीगेट का समर्थन मिलता है।

किसी भी दावेदार को पार्टी का उम्मीदवार बनने के लिए 1,215 डेलीगेट के समर्थन की आवश्यकता होती है। अब तक हेली ने 17 और ट्रंप ने 92 डेलीगेट का समर्थन हासिल कर लिया है।

शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया कि ट्रंप, हेली से लगभग 30 प्रतिशत मतों से आगे हैं। इसके तुरंत बाद पूर्व राष्ट्रपति ने साउथ कैरोलाइना के कोलंबिया में अपने विजयी भाषण में कहा, ‘‘मैंने साउथ कैरोलाइना प्राइमरी में अभी जीत हासिल की।’’

इन रिपोर्ट के बाद हेली की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Advertisement
First Published - February 25, 2024 | 9:32 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement