facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US Fed ने चौथी बार दरों को स्थिर रखा, महंगाई पर जताई चिंता

Advertisement

US फेड ने यह भी कहा कि बेरोजगारी दर अब भी कम है और श्रम बाजार की स्थिति मजबूत बनी हुई है, जिससे यह संकेत मिलता है कि अर्थव्यवस्था को लेकर फेड का भरोसा कायम है।

Last Updated- June 19, 2025 | 7:00 AM IST
jerome powell
U.S. Federal Reserve Chair Jerome Powell

अमेरिकी केंद्रीय बैंक Federal Reserve की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने एक बार फिर अपनी बेंचमार्क ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। अब यह दर 4.25% से 4.5% के बीच बनी रहेगी। यह लगातार चौथी बैठक है जब फेड ने दरों को स्थिर रखा है। कमेटी के सभी वोटिंग सदस्यों ने इस फैसले का समर्थन किया।

बैठक के बाद जारी बयान में फेड ने कहा कि महंगाई अभी भी कुछ हद तक ऊंची बनी हुई है। साथ ही यह भी बताया गया कि हाल के आंकड़े बताते हैं कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मजबूती के साथ विकास जारी है। फेड ने यह भी कहा कि बेरोजगारी दर अब भी कम है और श्रम बाजार की स्थिति मजबूत बनी हुई है, जिससे यह संकेत मिलता है कि अर्थव्यवस्था को लेकर फेड का भरोसा कायम है।

फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा है कि अमेरिका में इस गर्मी के दौरान वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। उन्होंने इसकी वजह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ (आयात शुल्क) को बताया।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पॉवेल ने कहा, “हम देख रहे हैं कि वस्तुओं की महंगाई थोड़ा-थोड़ा बढ़ रही है। हमें उम्मीद है कि गर्मियों में यह और बढ़ेगी।” उन्होंने बताया कि टैरिफ का असर पूरी सप्लाई चेन पर धीरे-धीरे पड़ता है, क्योंकि बहुत सी वस्तुएं महीनों पहले आयात की गई थीं।

पॉवेल ने यह भी बताया कि अब कुछ श्रेणियों जैसे पर्सनल कंप्यूटर और ऑडियो-विजुअल उपकरणों में कीमतें बढ़ती दिख रही हैं, और यह टैरिफ बढ़ने की वजह से हो रहा है। उनका कहना है कि आने वाले महीनों में इस तरह की कीमतों में और इजाफा हो सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ब्याज दरों में कटौती को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दिन की शुरुआत में मांग की कि फेडरल रिजर्व को 1 से 2.5 प्रतिशत अंक तक की बड़ी कटौती करनी चाहिए।

गौरतलब है कि फेड की दरों से जुड़ा फैसला सात राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त गवर्नरों और पांच क्षेत्रीय बैंकों के अध्यक्षों के एक रोटेशन समूह के बीच गहन विचार-विमर्श के बाद लिया जाता है।

Advertisement
First Published - June 19, 2025 | 7:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement