facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US flood: कैलिफोर्निया में बाढ़, भूस्खलन से तबाही, कई लोगों की मौत

Advertisement
Last Updated- January 11, 2023 | 1:33 PM IST
California flood
PTI

अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया जहां भीषण ठंड की चपेट में है, वहीं मंगलवार को और शक्तिशाली तूफान आने की आशंका है। इस बीच, बाढ़ से राज्य में हालात बहुत खराब हैं। बाढ़ के पानी में मानों पूरा शहर समा गया है।

बाढ़ का पानी एक लड़के को भी बहा ले गया। लाखों निवासियों को बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। लगभग 50,000 लोगों को अपने इलाकों को छोड़ने के आदेश दिए गए हैं और भारी बारिश, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और भूस्खलन के कारण 1,10,000 से अधिक घरों और व्यवसायिक केंद्रों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है।

कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजोम ने सांताक्रूज तट पर कैपिटोला शहर के दौरे के दौरान कहा कि पिछले साल दिसंबर के अंत में शुरू हुए तूफान और इससे संबंधित घटनाओं में कम से कम 17 लोगों की मौत हो चुकी है। शहर पिछले सप्ताह बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ था। कैलिफोर्निया राजमार्ग गश्ती दल ने कहा कि इन घटनाओं में जिन लोगों की मौत हुई उनमें एक पिकअप ट्रक चालक और मोटरसाइकिल सवार शामिल है, जो मंगलवार सुबह विसालिया के पास सैन जोकिन घाटी में राजमार्ग 99 पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से मारे गए।

न्यूसोम ने कहा, ‘‘ये स्थितियां गंभीर हैं और घातक हैं।’’ सोमवार से शुरू हुए तूफान के प्रभाव से दक्षिणी कैलिफोर्निया के पर्वतीय क्षेत्रों में डेढ़ फुट (45 सेंटीमीटर) से अधिक बारिश हुई और सिएरा नेवादा स्की रिसॉर्ट में पांच फुट (1.5 मीटर) से अधिक बर्फ जमी है। पहाड़ों से चट्टानें, पत्थर गिरने और भूस्खलन के कारण सड़कें बंद हैं। बाढ़ की वजह से मार्ग के कुछ हिस्से जलमार्ग में बदल गए हैं।

उफनती नदियों के बहाव में कई मकान बह गए हैं। एक निवासी ब्रायन ब्रिग्स ने कहा, ‘‘हम सब यहां फंसे हैं।’’ सुदूर माटिलिजा कैन्यन में बाढ़ के बाद भूस्खलन हुआ, जिसमें एक मकान पूरी तरह से दफन हो गया और पास के ओजई की एकमात्र सड़क से संपर्क कट गया।

Advertisement
First Published - January 11, 2023 | 1:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement