facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका ने भारत में लंबित वीजा आवेदनों की संख्या कम करने को आयोग की सिफारिशें लागू की

Advertisement
Last Updated- February 09, 2023 | 4:20 PM IST

अमेरिकी विदेश विभाग ने गुपचुप तरीके से राष्ट्रपति आयोग की सिफारिशें लागू कर दी हैं जिसने भारत में वीजा साक्षात्कार के वास्ते अमेरिकी राजनयिक मिशन खोलने जैसे कदम सुझाए हैं। इनका उद्देश्य भारत में लंबित वीजा आवेदनों की संख्या कम करना है।

भारत उन कुछ देशों में से एक है जहां कोरोना वायरस से संबंधित यात्रा प्रतिबंध हटाए जाने के बाद अमेरिकी वीजा के लिए आवेदनों में बड़ी तेजी देखी गई है। राष्ट्रपति आयोग ने पाया कि वीजा साक्षात्कार नियुक्ति में देरी से उन छात्रों और उन आगंतुकों के लिए काफी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, जिनकी अमेरिका में अध्ययन करने और देश की यात्रा करने की योजना है।

आयोग ने सिफारिश की है कि विदेश विभाग को जहां संभव हो वहां डिजिटल साक्षात्कार की अनुमति देनी चाहिए और दुनिया भर के दूतावासों के कर्मचारियों और अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों को उन दूतावासों में डिजिटल साक्षात्कार आयोजित करने में मदद करनी चाहिए जहां अधिक संख्या में आवेदन लंबित हैं। सिफारिशों में वीजा साक्षात्कारों के लिए भारत के बाहर अमेरिकी राजनयिक मिशन खोलना, अधिक काउंटर की व्यवस्था करना और वीज़ा आवेदनों को संसाधित करने के लिए अतिरिक्त संसाधन लगाना शामिल है।

भारत में अमेरिकी दूतावास ने जनवरी 2023 में एक लाख से अधिक आवेदन संसाधित किये, जो एक महीने में सबसे अधिक संख्या और जुलाई 2019 के बाद से किसी महीने में सबसे अधिक संख्या है।

Advertisement
First Published - February 9, 2023 | 4:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement