facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पश्चिम एशिया संघर्ष में 45 दिन के युद्धविराम पर चर्चा, अमेरिका-ईरान के बीच तेज हुई बातचीत

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, मध्यस्थ दो चरणों के ढांचे पर काम कर रहे हैं। पहले चरण में 45 दिन का युद्धविराम शामिल होगा।

Last Updated- April 06, 2026 | 9:45 AM IST
US iran war
Representational Image

अमेरिका, ईरान और क्षेत्रीय मध्यस्थ संभावित 45 दिन के युद्धविराम की शर्तों पर चर्चा कर रहे हैं, जो संघर्ष को स्थायी रूप से समाप्त करने का रास्ता खोल सकता है। एक्सियोस ने रविवार को इस मामले से जुड़े चार अमेरिकी, इजराइली और क्षेत्रीय सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। रॉयटर्स इस रिपोर्ट की तुरंत पुष्टि नहीं कर सका। व्हाइट हाउस और अमेरिकी विदेश विभाग ने इस पर टिप्पणी के अनुरोध का जवाब नहीं दिया।

दो चरणों में होगी बातचीत

रिपोर्ट के अनुसार, मध्यस्थ दो चरणों के ढांचे पर काम कर रहे हैं। पहले चरण में 45 दिन का युद्धविराम शामिल होगा, जिसके दौरान युद्ध को स्थायी रूप से खत्म करने के लिए बातचीत की जाएगी।

दूसरे चरण में संघर्ष को समाप्त करने के लिए अंतिम समझौते पर ध्यान दिया जाएगा। यदि बातचीत के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत हुई, तो युद्धविराम को बढ़ाया भी जा सकता है।

ये भी पढ़ें… युद्ध से प्रभावित ‘होर्मुज’ से निकला एक और भारतीय जहाज, ग्रीन सानवी ने सुरक्षित पार की फारस की खाड़ी

ट्रंप ने दी है समयसीमा

दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने वॉल स्ट्रीट जर्नल से कहा कि ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की समयसीमा दी गई है, अन्यथा पुल, पावर प्लांट जैसे अहम बुनियादी ढांचे पर हमलों का खतरा रहेगा। यह समयसीमा मंगलवार शाम तक तय की गई है। ट्रंप ने कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिए समझौता करने की समय सीमा सोमवार को सुबह लगभग 10 बजे पूर्वी समय (1400 जीएमटी) तक दी गई है।

उन्होंने शनिवार सुबह ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया,‘मैंने ईरान को दस दिन का समय दिया था कि या तो समझौता करो या होर्मुज स्ट्रेट खोल दो। समय समाप्त हो रहा है और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा।’ उन्होंने लिखा कि “मंगलवार ‘पावर प्लांट डे’ और ‘ब्रिज डे’ होगा, सब कुछ एक साथ ईरान में देखने को मिलेगा।” यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें… ट्रंप की ईरान को खुली धमकी: मंगलवार को पुल और बिजली घर होंगे तबाह, दुनिया भर में मचा हड़कंप

होर्मुज स्ट्रेट पर सख्त रुख!

ट्रंप ने बेहद आक्रामक रूख अ​ख्तियार करते हुए कहा कि अगर यह अहम होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला गया तो हालात ‘नरक जैसे’ हो जाएंगे। बता दें, ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ दुनिया के सबसे जरूरी तेल शिपिंग रूट्स में से एक है, जिसे अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद से ईरान ने लगभग बंद कर रखा है। इसी बीच ट्रंप ने यह भी कहा कि सोमवार को वह व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जहां हाल ही में ईरान में गिराए गए अमेरिकी विमान के दो पायलटों को बचाने के ऑपरेशन पर भी जानकारी दी जाएगी।

यूएस-ईरान युद्ध: 10 अपडेट

  • युद्ध पांचवें हफ्ते में पहुंच चुका है और अभी भी जारी है, कोई स्पष्ट समाधान नहीं दिख रहा।
  • ईरान ने पश्चिम एशिया में कई जगह हमले किए, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।
  • अमेरिका और इजराइल ने तेहरान पर हवाई हमले तेज किए हैं।
  • कुवैत की तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला हुआ, जिससे आग लग गई और ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई।
  • होर्मुज जलडमरूमध्य पर संकट गहराया, जहां से दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल गुजरता है।
  • तेल की कीमतें तेजी से बढ़ीं, ब्रेंट क्रूड लगभग 109 डॉलर तक पहुंच गया।
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद इस मुद्दे पर चर्चा कर रही है, खासकर समुद्री सुरक्षा को लेकर।
  • अमेरिका और ईरान के बीच 45 दिन के युद्धविराम पर बातचीत चल रही है, जो शांति की दिशा में कदम हो सकता है।
  • डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि होर्मुज स्ट्रेट खोलना होगा, वरना हमले हो सकते हैं।

Advertisement
First Published - April 6, 2026 | 9:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement