US-Iran War: अरबपति कारोबारी Elon Musk इस सप्ताह प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के बीच हुई फोन बातचीत में शामिल हुए, ऐसा अमेरिकी अखबार New York Times की रिपोर्ट में कहा गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, यह कॉल मंगलवार को हुई थी। इसमें अमेरिका और इजरायल द्वारा 28 फरवरी से ईरान पर किए जा रहे सैन्य हमलों और चल रहे युद्ध के हालात पर चर्चा की गई।
न्यूयॉर्क टाइम्स ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि किसी निजी व्यक्ति का दो देशों के शीर्ष नेताओं के बीच, वह भी युद्ध जैसे गंभीर मुद्दे पर, इस तरह शामिल होना असामान्य माना जा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, दो अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मस्क भी इस बातचीत में शामिल थे। इससे संकेत मिलता है कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और राष्ट्रपति के बीच संबंध फिर से बेहतर हो रहे हैं।
पिछले साल सरकार से अलग होने के बाद ट्रंप और मस्क के बीच दूरियां बढ़ गई थीं। मस्क को उस समय सरकारी विभागों में कर्मचारियों की संख्या कम करने की जिम्मेदारी दी गई थी।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह साफ नहीं है कि मस्क इस कॉल में क्यों शामिल हुए थे और क्या उन्होंने बातचीत में हिस्सा लिया या नहीं।
अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump और प्रधानमंत्री Narendra Modi के बीच मंगलवार को हुई बातचीत को व्हाइट हाउस ने सकारात्मक और उपयोगी बताया है।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव Karoline Leavitt ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच अच्छे संबंध हैं और दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत काफी सार्थक रही।
रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन कॉल में उद्योगपति Elon Musk भी शामिल थे। बातचीत के दौरान पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की गई।
व्हाइट हाउस ने इस बातचीत को दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों का संकेत बताया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बातचीत की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला, सुरक्षित और सभी के लिए सुलभ बनाए रखने पर सहमति जताई। साथ ही भारत ने अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच शांति और तनाव कम करने की अपनी नीति दोहराई।
प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि उन्हें राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर उपयोगी बातचीत हुई। भारत जल्द से जल्द तनाव कम करने और शांति बहाल करने का समर्थन करता है। उन्होंने यह भी कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का खुला और सुरक्षित रहना पूरी दुनिया के लिए जरूरी है। दोनों नेताओं ने शांति और स्थिरता के प्रयासों को लेकर आगे भी संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।
डॉनल्ड ट्रंप और उद्योगपति ईलॉन मस्क के बीच पिछले साल मतभेद हो गए थे। यह विवाद मस्क के सरकारी पद छोड़ने के बाद सामने आया, जहां उन्हें कर्मचारियों की संख्या कम करने की जिम्मेदारी दी गई थी।
रिपोर्ट के अनुसार, यह साफ नहीं है कि मस्क उस बातचीत में क्यों शामिल थे और उन्होंने कुछ कहा या नहीं। यह बातचीत पश्चिम एशिया में 28 फरवरी से शुरू हुए संघर्ष के बाद दोनों नेताओं के बीच पहली बार हुई।
बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला, सुरक्षित और सभी के लिए सुलभ बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र वैश्विक शांति, स्थिरता और आर्थिक स्थिति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।