facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US-Israel-Iran War: ईरान संकट पर सीईए का बड़ा बयान, झटका लगेगा फिर भी कई देशों से बेहतर रहेगा भारत

Advertisement

ईरान संकट लंबा चला तो भारत की ग्रोथ, महंगाई और चालू खाते पर असर पड़ सकता है, लेकिन मजबूत आर्थिक आधार के कारण भारत कई देशों से बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।

Last Updated- March 14, 2026 | 8:25 AM IST
v anantha nageswaran
India's Chief Economic Adviser V Anantha Nageswaran

भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने कहा कि अगर ईरान संकट लंबे समय तक चलता है तो भारत की वृद्धि दर, महंगाई और चालू खाते के घाटे पर इसका असर पड़ सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि वृहद आर्थिक स्थिरता को देखते हुए उम्मीद है कि भारत का प्रदर्शन कई देशों से बेहतर रहेगा।

गुरुवार को जारी केयरएज रेटिंग के साथ हुए साक्षात्कार में सीईए ने कहा, ‘भले ही हम अनिश्चितता के दौर से गुजर रहे हों और महंगाई और वृद्धि पर कुछ बुरा असर पड़ रहा हो, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि यह टकराव कितने समय तक चलता है।  मुझे लगता है कि तुलनात्मक रूप से हम कई देशों से बेहतर स्थिति में होंगे। इसका श्रेय उस कड़ी मेहनत को जाता है जो हमने कोविड से पहले और बाद में की है।’

उन्होंने कहा कि यह जानना भी उतना ही जरूरी सवाल है कि यह संकट कैसे खत्म होगा। क्या दोनों पक्ष अपनी मर्जी से टकराव खत्म करेंगे या कोई एक पक्ष थकान या कमजोरी के कारण पीछे हटेगा। उन्होंने कहा कि बाद वाले मामले में दूसरा पक्ष खुद प्रभावशाली महसूस करेगा और इसलिए अपनी शर्तें थोपता रहेगा।

आर्थिक समीक्षा 2025-26 में नागेश्वरन ने चेतावनी दी थी कि वैश्विक माहौल भू-राजनीतिक बदलावों के कारण नया आकार ले रहा है, जो आने वाले वर्षों तक निवेश, आपूर्ति श्रृंखला और वृद्धि की संभावनाओं को प्रभावित करेगा।

Advertisement
First Published - March 14, 2026 | 8:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement