facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US: डोनाल्ड ट्रंप जूनियर को भेजा गया सफेद पाउडर रखा पत्र, महकमें में मचा हड़कंप

Advertisement

ट्रंप टावर में भी 2016 में दो बार सफेद पाउडर वाले लिफाफे भेजे गए थे। ट्रंप टावर पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान का मुख्यालय है।

Last Updated- February 27, 2024 | 9:12 AM IST
Donald Trump Jr.

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के फ्लोरिडा स्थित आवास पर भेजे गए एक पत्र में सफेद पाउडर जैसा पदार्थ मिलने के बाद सोमवार को आपातकर्मी तुरंत हरकत में आ गए। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया, अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया है कि यह पदार्थ क्या है, लेकिन अधिकारियों को नहीं लगता कि यह घातक है। अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर यह जानकारी दी।

यह पत्र मिलने की जानकारी सबसे पहले ‘द डेली बीस्ट’ ने दी थी। जूनियर ट्रंप ने पत्र खोला जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पत्र मिलते ही ‘हजमत सूट’ (खतरनाक रसायनों एवं पदार्थों से बचाव करने वाला सूट) पहने आपातकर्मी हरकत में आ गए। जूपिटर पुलिस ने बताया कि ‘पाम बीच शेरिफ’ का कार्यालय मामले की जांच कर रहा है। शेरिफ कार्यालय ने बताया कि वह खुफिया सेवा के साथ मिलकर जांच कर रहा है लेकिन इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई। पूर्व राष्ट्रपति के सबसे बड़े बेटे को सफेद पाउडर भेजे जाने की यह दूसरी घटना है।

इससे पहले 2018 में डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की तत्कालीन पत्नी वैनेसा ने उनके पति को लिखा गया एक पत्र खोला था जिसमें अज्ञात सफेद पाउडर निकला था। इसके बाद वैनेसा को न्यूयॉर्क शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया था। बाद में पुलिस ने कहा था कि यह पदार्थ खतरनाक नहीं था। इससे पहले किसी ने मार्च 2016 में भी इसी प्रकार का पदार्थ डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के भाई एरिक को भेजा था जो खतरनाक नहीं पाया गया था।

ट्रंप टावर में भी 2016 में दो बार सफेद पाउडर वाले लिफाफे भेजे गए थे। ट्रंप टावर पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान का मुख्यालय है। देश में घातक एंथ्रेक्स वाले पत्र 2001 में समाचार संस्थानों और दो अमेरिकी सांसदों के कार्यालय भेजे गए थे जिसके कारण पांच लोगों की मौत हो गई थी।

Advertisement
First Published - February 27, 2024 | 9:12 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement